अपडेटेड 9 January 2026 at 11:26 IST

Beetroot Paneer Dosa Recipe: नाश्ते में बनाएं ये खास चुकंदर पनीर डोसा, प्रोटीन से भरपूर और स्वाद में लाजवाब; नोट करें रेसिपी

Beetroot Paneer Dosa Recipe: अगर आप ब्रेकफास्ट में नए तरीका का डोसा खाना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में चुकंदर पनीर डोसा बनाने के बारे में बताएंगे। जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसलिए इस लेख को जरूर पढ़ें।

Beetroot Paneer Dosa Recipe
Beetroot Paneer Dosa Recipe | Image: Instagram

Beetroot Paneer Dosa Recipe: सुबह का नाश्ता हमारे लिए बेहद जरूरी होती है। इसलिए सुबह का नाश्ता कभी स्किप नहीं करनी चाहिए। सुबह का नाश्ता प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होना चाहिए। अगर आप सुबह के नाश्ते में रोटी या फिर ब्रेड खाना कभी-कभी बोरिंग लगता है तो हम आपको इस लेख में एक अलग तरीके का डोसा बनाने के बारे में बताएंगे। जो आपके लिए हेल्दी और स्वादिष्ट दोनों है। आइए इस लेख में विस्तार से बीटरूट डोसा बनाने के बारे में बताएंगे। इसलिए आप रेसिपी को नोट कर लें।

बीटरूट पनीर डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • डोसा बैटर 
  • चुकंदर 
  • नमक
  • पानी 
  • पनीर 
  • बारीक कटा प्याज 
  • हरी मिर्च 
  • हरा धनिया 
  • चाट मसाला
  • काली मिर्च पाउडर 
  • तेल या मक्खन

बीटरूट पनीर डोसा किस तरह बनाएं? 

  • चुकंदर का पेस्ट तैयार करें सबसे पहले चुकंदर को छीलकर टुकड़ों में काट लें और थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में महीन पेस्ट बना लें। आप चाहें तो चुकंदर को उबालकर भी पीस सकते हैं।
  • बैटर तैयार करें एक बड़े बर्तन में डोसा बैटर लें और उसमें तैयार चुकंदर की प्यूरी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि बैटर का रंग एक समान गुलाबी हो जाए।
  • स्टफिंग तैयार करें एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर लें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, चाट मसाला और काली मिर्च मिलाएं। आपकी चटपटी पनीर स्टफिंग तैयार है।
  • डोसा फैलाएं एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। आंच धीमी करें और बीच में एक बड़ा चम्मच बैटर डालकर गोल-गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं।
  • सेकें और स्टफ करें किनारों पर थोड़ा तेल या मक्खन डालें। जब डोसा नीचे से क्रिस्पी होने लगे, तब इसके बीच में 2-3 चम्मच पनीर की स्टफिंग रखें।
  • फोल्ड करें और सर्व करें डोसे को किनारों से उठाकर फोल्ड कर दें। इसे तवे से उतारें और गरमा-गरम नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें।

ये भी पढ़ें - Lohri Kab Hai 2026: लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा? जान लें सही डेट और क्यों खास है ये त्योहार

बीटरूट पनीर डोसा खाने के फायदे क्या हैं? 

बीटरूट पनीर डोसा आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी और खून बढ़ता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 11:26 IST