अपडेटेड 15 November 2025 at 20:57 IST
Beetroot Halwa: सर्दी में बनाएं चुकंदर का हलवा, हेल्थ और सेहत दोनों का रखेगा ख्याल, जानें आसान रेसिपी
Easy Halwa Recipe: सर्दी के मौसम में मीठा खाने का मन हम सभी का करता ही है। इसके लिए आप हेल्दी ऑप्शन में चुकंदर से बना हलवा खा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

चुकंदर का हलवा कैसे बनाए | Image:
Freepik
Chukandar Ka Halwa: सर्दियों में मीठा खाने का मजा ही अलग होता है। अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो चुकंदर का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। बीटरूट आयरन, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को गर्माहट देने के साथ खून भी बढ़ाता है। यह हलवा बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी-
चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
- 1 कप दूध
- 2-3 बड़े चम्मच घी
- 4-5 बड़े चम्मच चीनी या गुड़
- 5-6 काजू
- 5-6 बादाम (कटा हुआ)
- 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े से किशमिश
चुकंदर का हलवा बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह धोकर छील लें। फिर उसे कद्दूकस कर लें।
- एक पैन में 2-3 चम्मच घी गरम करें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर 5-7 मिनट तक हल्का भून लें। इससे कच्ची महक चली जाती है।
- अब पैन में दूध डालें और अच्छे से मिलाएं। गैस मध्यम रखें और मिश्रण को 10-12 मिनट तक पकने दें, जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए।
- अब इसमें चीनी या गुड़ डालें। चीनी डालते ही मिश्रण थोड़ा पतला होगा, इसलिए लगातार चलाते रहें। 5-6 मिनट पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए।
- अब इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश डालकर मिलाएं। एक मिनट पकाकर गैस बंद कर दें। हलवा तैयार है।
- चुकंदर का यह स्वादिष्ट और हेल्दी हलवा गरमा-गरम सर्व करें। यह विंटर स्नैक्स के लिए परफेक्ट है और शरीर को अंदर से गर्माहट देता है।
चुकंदर हलवा के फायदे
- खून बढ़ाने में मदद करता है।
- पाचन के लिए अच्छा होता है।
- शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
- विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 November 2025 at 20:57 IST