अपडेटेड 26 December 2023 at 22:02 IST
Winter Season: सर्दियों में आपके भी झड़ते हैं कंघी भरके बाल, अपनाएं ये टिप्स होगा फायदा
Winter में अक्सर लोगों को बालों से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। जिसमें हेयर फॉल भी शामिल है। इससे बचने के लिए आपको कुछ टिप्स को अपनाना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Stop Hair Fall Tips In Winter Season: ठंड में खाने का लुत्फ उठाना हो या फिर घूमने का मजा लेना हो हर तरह से बहुत अच्छा होता है। यही वजह है कि सर्दियों का सीजन काफी लोगों को बहुत ही पसंद होता है, लेकिन यह मौसम अपने साथ सुकून ही नहीं कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। जिसमें स्किन से हेयर फॉल तक शामिल है। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ टिप्स को अपनाकर आप ठंड में होने वाले हेयर फॉल से बच सकते हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आपके भी झड़ते हैं कंघी भर-भर के बाल?
- ठंड में क्यों होता है हेयर फॉल?
- हेयर फॉल से बचने के लिए क्या टिप्स अपनाएं
सर्दियों में क्यों झड़ते हैं बाल?
ठंड के मौसम में चलने वाली हवाएं शुष्क होती है, जो बालों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हेयर में ड्राईनेस को बढ़ावा देती हैं, जिसकी वजह से सर्दियों के सीजन में गर्मी के मुकाबले ज्यादा बाल झड़ते हैं। हालांकि इसके अलावा भी कई और कारणों की वजह से विंटर सीजन में हेयर फॉल बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ टिप्स को अपनाकर बालों के झड़ने को कम कर सकते हैं।
हेयर फॉल से बचने के लिए क्या टिप्स अपनाएं?
सिर के स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखें
ठंड के सीजन में बालों के रूखेपन की वजह से हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में इस मौसम में अपने सिर के स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखें। ऐसा करने पर बालों का टूटना कम होगा।
Advertisement
गर्म पानी से बाल धोने से बचें
सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लगभग सभी लोग गर्म पानी से नहाते और बालों को धोते हैं, लेकिन ऐसा करने पर गर्म पानी सिर से प्राकृतिक तेल छीन लेता है और सिर शुष्क हो जाते हैं, जिसकी वजह से भी हेयर फॉल का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
बालों को ठंड से बचाएं
ठंडा तापमान बालों को कमजोर बना सकता है, जिससे टूटने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अपने बालों को तेज हवाओं और ठंड के मौसम से बचाने के लिए टोपी या स्कार्फ पहनें।
Advertisement
बालों को ज्यादा न धोएं
बालों में बार-बार शैंपू करने से उनका प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है, जिससे वे शुष्क हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में सर्दियों के दौरान बालों को 2-3 दिन में ही धोएं। इन्हें रोज धोने से बचें।
यह भी पढ़ें… हाई बीपी या मोटापे की हो समस्या, बस गर्म पानी में मिलाकर पिएं 1 चम्मच जीरा, कई बीमारियां होंगी दूर
चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें
चौड़े दांतों वाली कंघी या लचीले ब्रिसल्स वाले ब्रश का उपयोग करें। इससे बालों के कमजोर होने और टूटने की संभावना कम होती है। कंघी करते समय बालों को सिरों से सुलझाना शुरू करें और ऊपर की ओर बढ़ते हुए उन्हें कम से कम खींचे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 December 2023 at 22:02 IST