हाई बीपी या मोटापे की हो समस्या, बस गर्म पानी में मिलाकर पिएं 1 चम्मच जीरा, कई बीमारियां होंगी दूर
आमतौर पर मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला जीरा कई बीमारियों के लिए काल होता है। इसे बस गर्म पानी में मिलाकर पिएं कई बीमारियां दूर रहेंगी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Drink Cumin Seeds In Hot Water For Many Diseases: जीरा सभी घरों में पाया जाने वाला एक तरह का मसाला जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि जीरे का सेवन गर्म पानी से करने पर कई तरह की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी यह बहुत भी फयादेमंद साबित होता है। तो चलिए जानते हैं गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीने से किन-किन बीमारियों में फायदा मिलता है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कई गुणों से भरपूर होता है जीरा
- कई बीमारियों को दूर करता है जीरा पानी
- कैसे बनाएं जीरा पानी?
जीरे में पाए जाते हैं ये गुण
सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाला जीरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स के साथ कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जीरे में विटामिन C, K, B1,2,3, E, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक और कॉर्बोहाइड्रेट के साथ एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
किन बीमारियों के लिए फायदेमंद है जीरा पानी
हाई ब्लड प्रेशर
जीरे के पानी में काफी मात्रा में पोटैशियम पाई जाती है। ऐसे में रोजाना इसके सेवन से आपका बीपी कंट्रोल में रह सकता है।
Advertisement
डायबिटीज
जीरा पानी डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। शुगर के मरीज अगर सुबह खाली पेट जीरा पानी पिते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।
इन्युनिटी
जीरे में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है। ऐसे में आप रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
Advertisement
प्रेग्नेंसी
जीरा पानी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इन दिनों में इसके सेवन से पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है और यह शरीर के एंजाइमों पर काम करता है।
पेट के लिए
जीरे के पानी एसिडिटी, सूजन, अपच और पेट दर्द की समस्या को दूर करने में भी बहुत ही फायदेमंद होती है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और आंत की समस्याओं से निजात दिलाता है।
वजन घटाएगा
जीरे का पानी मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे काफी तेजी से फैट बर्न होता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इसलिए इसे पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
जीरा पानी बनाने का तरीका
- जीरे पानी बनाने के लिए सबसे पहले जीरा लें और इसे पानी में करीब 5-10 मिनट तक उबालें।
- फिर पानी को रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें।
- अब इसे छान लें और इसका पानी सुबह खाली पेट पिएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।