अपडेटेड 20 November 2025 at 21:00 IST
Winter Bathing: नहाते वक्त सिर्फ 30 सेकंड ये तरीका अपनाएं, स्किन ग्लो करेगी; जानें पानी ठंडा होना चाहिए या गर्म?
ठंडे पानी से नहाना चाहिए या फिर गर्म से नहाना चाहिए? ये सवाल अक्सर हमारे दिमाग में आता है। लेकिन अगर आप सिर्फ 30 सेकंड का ये नहाने का तरीका बदल देंगे तो आपको काफी फायदे देखने को मिलेंगे। जानते हैं कि नहाने के पानी का सही तापमान क्या होना चाहिए?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Winter Bathing Tips: सर्दियों में ठंडे या गर्म कैसे पानी से नहाना चाहिए? सर्दी के मौसम में नहाने का तरीका अक्सर लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है। क्योंकि ठंडे पानी से शरीर में ताजगी आती है, जबकि गर्म पानी से आराम मिलता है। यहां हम दोनों ऑप्शन के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे, कि कौन सा ऑप्शन बेस्ट है।
गरम पानी से नहाने से मांसपेशियों में तनाव कम करता है, जिससे थकान दूर होती है और रात को सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से नींद की गुणवत्ता बढ़ती है। लेकिन, बहुत दिनों तक ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा का नेचुरल तेल हट जाता है, जिससे रूखापन और खुजली हो सकती है। वहीं, ज्यादा गर्मी रक्त वाहिकाओं को फैलाकर रक्तचाप में अस्थायी गिरावट ला सकती है, जिससे कुछ लोगों में सुस्ती या हल्का सिरदर्द हो सकता है। इसलिए, गर्म पानी से नहाते समय तापमान 38‑40 डिग्री रखना चाहिए और समय को 10‑15 मिनट तक सीमित रखना बेहतर रहता है।
ठंडे पानी के फायदे और नुकसान
ठंडे पानी से नहाते हैं तो ठंडा पानी रक्त परिसंचरण को तेज करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे इम्यूनिटी को उत्तेजित करता है और त्वचा के रोमछिद्रों को बंद करके पोर्स को छोटा रखता है।
लेकिन अचानक ठंडे पानी से नहाने से हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, खासकर हृदय रोगियों के लिए यह जोखिमपूर्ण हो सकता है। वहीं, अत्यधिक ठंड से शरीर का तापमान गिर सकता है, जिससे ठंड लगना या सांस में असहजता हो सकती है। अगर, आपको हृदय संबंधी समस्याएं हैं तो ठंडे पानी से नहाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
सर्दियों में नहाने का बेस्ट तरीका
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गुनगुना पानी सबसे संतुलित ऑप्शन होता है। इसे 35‑37 डिग्री पर रखें और नहाने की शुरुआत में गुनगुना पानी डालें। नहाने के अंत में सिर्फ 30 सेकंड के लिए हल्का ठंडा पानी डालें, इससे रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करता है और त्वचा को ताजगी देता है। वहीं, गुनगुना पानी त्वचा की नमी को बनाए रखता है। साथ ही ठंडा शॉवर ऊर्जा बढ़ाता है और इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है।
Advertisement
सर्दियों में नहाने के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य स्थिति, त्वचा की प्रकार और आराम के स्तर के आधार पर गुनगुना पानी सबसे सुरक्षित ऑप्शन है, जबकि लास्ट में थोड़ा ठंडा पानी जोड़ने से अतिरिक्त लाभ मिलते हैं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 21:00 IST