अपडेटेड 16 May 2025 at 13:30 IST
Hair Care: बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए खाना शुरू कर दें ये चीजें, अंदर से मजबूत होंगी जड़ें
Hair Care: अगर आपको भी बालों को अंदर से हेल्दी बनाना है तो आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Foods for hair care: बाल हमारे शरीर का एक जरूरी हिस्सा हैं जो हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि उन्हें अंदर से पोषण देने की भी जरूरत होती है। इसके लिए हमें ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जिनमें प्रोटीन, विटामिन्स और खूब सारे मिनरल्स मौजूद हों।
ऐसे में आइए जानते हैं कि बालों की अंदरूनी देखभाल के लिए आपको रोजाना किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाना चाहिए? (What should one eat to keep hair healthy?)
अंडा: अंडा बायोटिन और प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। इसलिए बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रोजाना अंडे का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।
नट्स और बीज: बादाम, अखरोट और अलसी में ओमेगा-3 और विटामिन E होता है। जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों को चमकदार बनाते हैं।
Advertisement
आंवला: रोजाना एक आंवला का सेवन करने से बाल अंदर से हेल्दी और मजबूत होकर बाहर से शाइन करते हैं।
पालक: पालक में आयरन और विटामिन C होता है जो स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से बालों की जड़ें मजबूत होनी चाहिए।
Advertisement
फैटी फिश: साल्मन, मैकरील जैसी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बालों के लिए बेहद जरूरी है। इससे स्कैल्प मजबूत होती है और बाल शाइन करते हैं।
स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी विटामिन C से भरपूर होती है जो बालों के कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में मदद करती है।
दूध और दही: दूध और दही कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो बालों को भीतर से पोषण देते हैं। इनका सेवन रोजाना करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 16 May 2025 at 13:30 IST