Diabetes: डायबिटीज के मरीज हैं आप? तो इन चीजों को खाने से करें परहेज, वरना होगा नुकसान
Diabetes: अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Diabetes mein kya nahin khana chahiye: आजकल कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होंगे। डायबिटीज को मधुमेह भी कहा जाता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज़) का लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है। ऐसा तब होता है जब शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन का प्रोडक्शन नहीं कर पाता है या फिर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता है।
ऐसे में मरीज को इस बीमारी में अपने खान-पान का एकस्ट्रा ध्यान रखना होता है। खाने में जरा सी भी चूक मरीज के शुगर लेवर को तेजी से बढ़ा सकती है, जिससे डायबिटीज और भी गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कुछ चीजों को खाने से पहरेज करना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
डायबिटीज के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए? (What should diabetic patients not eat?)
मीठे पेय पदार्थ
डायबिटीज के मरीजों को सोडा, मीठी चाय, एनर्जी ड्रिंक, फलों के जूस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ सकती है।
Advertisement
रिफाइंड कार्ब्स
डायबिटीज के मरीजों को सफ़ेद ब्रेड, सफ़ेद चावल, सफ़ेद पास्ता, पेस्ट्री आदि चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ये फूड्स जल्दी से ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे रक्त शर्करा में वृद्धि होती है।
Advertisement
बेक्ड मिठाइयां
कुकीज़, केक, डोनट्स, कैंडी आदि चीजों का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसमें हाई शुगर होती है जो डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाता है।
प्रोसेस्ड स्नैक फ़ूड
डायबिटीज के मरीजों को आलू के चिप्स, कॉर्न चिप्स, क्रैकर्स आदि जैसे प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से भी बचना चाहिए। ये चीजें शरीर में जाकर शुगर को बढ़ावा दे सकती हैं।
डेयरी फूड्स
अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको पनीर, क्रीम, दूध, पूर्ण वसा वाला दही आदि जैसे फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। इन चीजों में हाई वसा होती है जो इंसुलिन प्रतिरोध को बढ़ा सकता है।
फ्राइड फूड्स
डायबिटीज के मरीजों को फ्रेंच फ्राइज़, फ्राइड चिकन जैसे फ्राइड फूड को नजरअंदाज करना चाहिए। इनमें अनहेल्दी फैट और बहुत ज्यादा कैलोरी होती है जो शरीर के लिए हानिकारक है।
रेड मीट
डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को बेकन, सॉसेज, हॉट डॉग आदि जैसी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ये डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकते हैं।
ट्रॉपिकल फ्रूट्स
डायबिटीज के मरीजों को आम, अनानास, केले जैसे फलो के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इन फलों में शुगर की अधिक मात्रा पाई जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।