घर पर घुटनों और कोहनी के कालेपन को हल्का कैसे करें? जानें आसान तरीके
How can I lighten my dark elbows fast? कोहनी और घुटने का कालापन कैसे दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How do I get rid of dark elbows and knees: बता दें कि कोहनी और घुटने के कालेपन के कारण अक्सर लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण अक्सर लड़कियां ड्रेसेस भी नहीं पहन पाती हैं। बता दें कि कोहनी और घुटने के कालेपन को कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से दूर किया जा सकता है। ऐसे में इन घरेलू उपायों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कोहनी और घुटने के कालेपन को कैसे दूर करें। पढ़ते हैं आगे..
कोहनी और घुटने के कालेपन को हल्का कैसे करें?
- बता दें कि बेकिंग सोडा के माध्यम से घुटने और कोहनी के कालेपन को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप एक चम्मच बेकिंग सोडे में टमाटर की प्यूरी को मिलाएं और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से घुटने और कोहनी के कालेपन को दूर किया जा सकता है।
- बादाम के तेल से कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में बता दें कि आप रात को सोने से पहले बादाम का तेल प्रभावित स्थान पर लगाएं। बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा के कालेपन को दूर कर सकता है।
- आलू के इस्तेमाल से भी कोहनी और घुटने के कालेपन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आलू का ताजा रस निकालें और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- खीरे के इस्तेमाल से भी आप कोहनी और घुटने के कालेपन को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ऐसे में आप खीरे की पतली स्लाइस लेकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से कालेपन से छुटकारा मिल सकता है।
नोट - यदि आपको स्किन से जुड़ी समस्या है या कोई एलर्जी है तो ऐसे में आप इनका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - क्या ढेर सारा पानी पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।