अपडेटेड 18 February 2025 at 17:54 IST
कौन-सी गलतियां बालों को कर सकती हैं खराब? हो जाएं सतर्क
Hair Care Tips: अक्सर हम रोजमर्रा के कार्यों के बीच कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो आपके बाल खराब कर सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Hair Care in Hindi: अगर बालों की सही से देखभाल न की जाए तो आपके बाल खराब हो सकते हैं। अक्सर हम रोजमर्रा के जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नकारात्मक प्रभाव हमारे बालों पर पड़ता है और वो झड़ने लगते हैं। ऐसे में बता दें कि इन गलतियों के बारे में लोगों को पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन-सी आदते हैं जो आपके बालों को खराब कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
खराब बालों के क्या कारण हो सकते हैं?
- आज के समय में ज्यादातर लोग स्मोकिंग या फिर ड्रिंकिंग करते रहते हैं। ये आदत न केवल आपके शरीर को खराब करती है बल्कि आपके बालों को भी खराब कर सकती है। इस आदत से व्यक्ति के बाल झड़ते भी काफी हैं। ऐसे में बता दें कि व्यक्ति को ज्यादा स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए। इससे अलग ड्रिंक करने से भी बचें।
- बता दें कि कुछ लोगों की आदत होती है वे रोज अपने बालों को धोते हैं। इस आदत के चलते भी व्यक्ति के बाल खराब हो सकते हैं। बार-बार बाल धोने से वे कमजोर हो सकते हैं। साथ ही बाल पतले भी होने लग सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को रोज की बजाय हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोने चाहिए।
- कुछ लोग जरूरत से ज्यादा ऑयली फूड का सेवन करते हैं। ऐसे में ऑयली फूड को ज्यादा खाने से भी बाल झड़ सकते हैं। व्यक्ति को ऑयली फूड की जगह स्टीम फूड का सेवन करना चाहिए।
- बाल धोने के बाद गीले बालों को पतले कंघे से सुलझाना भी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में बालों को सुलझाने के लिए पतले कंघे की बजाय मोटे कंघे का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 February 2025 at 17:54 IST