अपडेटेड 18 February 2025 at 16:44 IST
क्या आप भी खाते हैं लहसुन के साथ प्याज? जान लें ऐसा करना है कितना सही
What happens if we eat Onion with Garlic: लहसुन प्याज दोनों को एक साथ खाने से शरीर में क्या होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What happens if we eat Onion with Garlic: बता दें कि प्याज और लहसुन दोनों ही सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। वहीं दोनों के अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी-वायरल आदि गुण पाए जाते हैं। ऐसे में दोनों को एक साथ खाने से सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। ऐसे में इन फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लहसुन और प्याज को एक साथ खाने से क्या होता है। पढ़ते हैं आगे…
प्याज और लहसुन को एक साथ खाने से क्या होता है?
- बता दें कि लहसुन के साथ प्याज खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। इससे व्यक्ति बीमारी से छुटकारा पा सकता है।
- अगर किसी व्यक्ति को बार-बार हाइपरटेंशन की समस्या रहती है तो वे भी प्याज के साथ लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
- अगर किसी व्यक्ति को माइग्रेन की समस्या रहती है तो वो भी अपनी डाइट में लहसुन के साथ प्याज को जोड़ सकता है। हालांकि हम व्यक्ति को सलाह देते हैं कि वो प्याज के साथ लहसुन का सेवन डॉक्टर की सलाह पर कर सकते हैं।
- व्यक्ति के शरीर में यदि गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने लगा है तो वे अपनी डाइट में प्याज के साथ लहसुन का सेवन कर सकता है। बता दें कि ये दोनों व्यक्ति के शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल को जमने से बचा सकता है।
- लहसुन और प्याज में एलियम नामक तत्व मौजूद होते हैं, जो फ्री- रेडिकल्स डैमेज होने से बचाने में आपके बेहद काम आ सकते हैं।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि जो लोग प्याज के साथ लहसुन खाते हैं वे एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
ये भी पढ़ें - आंवला से बाल कैसे काले करें? जानें आसान सा तरीका
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 February 2025 at 16:44 IST