अपडेटेड 10 March 2026 at 20:43 IST
Rashmika Mandanna Mehendi Design: शिव-ओम-स्वास्तिक वाले ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइंस... आप भी रश्मिका मंदाना की तरह हाथों पर यूं लगाएं मेहंदी
Rashmika Mandanna Inspired Mehndi Designs: रश्मिका और विजय की शादी सिर्फ एक फंक्शन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव जैसी लग रही थी। दोनों ने अपने लुक से यह दिखा दिया कि ट्रेंड्स से ज्यादा खूबसूरत हमारी परंपरा और संस्कृति होती है। सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और रश्मिका की मेहंदी डिजाइन भी लोगों के बीच नया ट्रेंड बनती नजर आ रही है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Mehendi Ceremony Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शाही शादी उदयपुर में तेलुगु और कोडावा रीति-रिवाजों के साथ बेहद धूमधाम से हुई।
कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासतौर पर रश्मिका का ट्रेडिशनल लुक और उनकी मेहंदी डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रही है। उनकी मेहंदी में शिव, ओम और स्वास्तिक जैसे पवित्र चिन्ह बने हुए थे, जो भारतीय परंपरा और संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाते हैं।
मेहंदी और प्रधानाम सेरेमनी की खास झलक
हाल ही में रश्मिका और विजय ने अपने फैंस के साथ मेहंदी और प्रधानाम सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। यह फंक्शन 25 फरवरी को हुआ था। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे की मुस्कान इस खास दिन की खुशी साफ दिखाती है।
रश्मिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यह शाम बहुत ही परफेक्ट थी, लेकिन पल भर में गुजर गई। उन्होंने डिजाइनर ब्रांड Torani का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस खास मौके को और यादगार बना दिया।
Advertisement
रश्मिका की मेहंदी डिजाइन क्यों है खास?
रश्मिका की मेहंदी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और पारंपरिक भी है। इसमें कई पवित्र चिन्ह शामिल थे, जैसे
- शिव जी का प्रतीक – जो शक्ति और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है
- ओम का चिन्ह – हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है
- स्वास्तिक – शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक
इन चिन्हों के साथ बारीक बेल और फूलों की डिजाइन ने मेहंदी को और भी आकर्षक बना दिया।
Advertisement
आप भी ऐसे लगा सकती हैं मेहंदी
अगर आप शादी, तीज, करवा चौथ या किसी खास मौके पर अलग और ट्रेडिशनल मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो रश्मिका की तरह इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं रश्मिका की मेहंदी जैसे अन्य खूबसूरत डिजाइंस
ॐ डिजाइन मेहंदी
हथेली पर गोल डिजाइन यानी सर्किल बनाकर आप बारीक सी बाउंड्री बना सकते हैं। इसके साथ आप उंगलियों पर भी लाइन डिजाइन या अन्य कोई मिनिमल सा आकार बनाकर डिजाइन को पूरा कर सकते हैं।
लोटस मेहंदी डिजाइन
फूलों वाली मेहंदी आकर हम हथेली पर लगाना पसंद करते हैं। ऐसे में मेहंदी के लिए आप कमल का फूल बनाकर मिनिमल सी बेल के डिजाइन को हाथों के पिछले हिस्से पर बना सकते हैं। देखने में यह बेहद खूबसूरत लगेगा।
त्रिशूल मेहंदी डिजाइन
भगवान शिव का प्रतीक त्रिशूल आप हथेली पर मेहंदी के जरिये बना सकते हैं। इस तरह की डिजाइन बैक हैंड के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन देखने में सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट रहेगा।
स्वास्तिक मेहंदी डिजाइन
हर शुभ काम की शुरुआत करने से पहले हम स्वास्तिक बनाते हैं। इसी तरह मेहंदी भी अक्सर शुभ घड़ी में ही लगाई जाती है। मिनिमल डिजाइन में आप हाथों पर खूबसूरत सा बेल का डिजाइन बनाकर स्वास्तिक बना सकते हैं।
चंद्रमा और सूर्य डिजाइन मेहंदी
चंद्रमा या सूर्य के डिजाइन वाली मेहंदी भी आजकल ट्रेंड में नजर या रही है। इस तरह के डिजाइन आप खुद भी हथेली पर सजा सकती हैं। न केवल हाथों बल्कि पैरों पर भी इस तरह की मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
रश्मिका और विजय की शादी सिर्फ एक फंक्शन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव जैसी लग रही थी। दोनों ने अपने लुक से यह दिखा दिया कि ट्रेंड्स से ज्यादा खूबसूरत हमारी परंपरा और संस्कृति होती है। सोशल मीडिया पर फैंस इस कपल की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और रश्मिका की मेहंदी डिजाइन भी लोगों के बीच नया ट्रेंड बनती नजर आ रही है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 10 March 2026 at 20:43 IST