अपडेटेड 28 January 2026 at 23:40 IST

Under Eye Care Tips : आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों से पाना है छुटकारा? लगाएं ये एक चीज, दिखेंगी खूबसूरत

Under Eye Care Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, स्क्रीन का अधिक उपयोग और नींद की कमी के कारण डार्क सर्कल्स एक आम समस्या बन गए हैं। आंखों के नीचे की ये झुर्रियां और कालापन न केवल चेहरे की चमक कम करते हैं, बल्कि आपको थका हुआ भी दिखाते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय, रसोई में मौजूद कच्चा दूध और शहद लगाने से आपको फायदे दिख सकते हैं। आइए जानते हैं।

Under Eye Care Tips
Under Eye Care Tips | Image: Freepik

Under Eye Care Tips: खूबसूरत और चमकती आंखें आपके चेहरे को और निखार देती है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, स्क्रीन पर घंटों बिताना, नींद की कमी और तनाव का सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। अक्सर आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स चेहरे की पूरी रौनक छीन लेते हैं। कई बार महंगे आई-क्रीम और कॉस्मेटिक्स भी वो असर नहीं दिखा पाते, जो आम नुस्खे दिखा सकते हैं।

अगर आप भी डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद कच्चा दूध और शहद किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं कि इसे किस तरह लगाना है?

डार्क सर्कल्स के लिए कच्चा दूध और शहद ही क्यों है फायदेमंद? 

कच्चे दूध और शहद को अमृत माना जाता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के रंग को हल्का करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही, दूध में मौजूद विटामिन B12 और विटामिन A त्वचा को पोषण देते हैं। वहीं शहद त्वचा में नमी को लॉक करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो आंखों के आसपास की स्किन को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है।

ये भी पढ़ें - Video Viral: तिरंगे की साड़ी और 'बॉर्डर 2' का स्वैग, विदेशी महिला के देसी ठुमकों ने इंटरनेट पर मचाया गदर

Advertisement

डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए दूध और शहद कैसे लगाएं?

1 बड़ा चम्मच ठंडा कच्चा दूध और आधा चम्मच शुद्ध शहद।

एक छोटी कटोरी में दोनों को अच्छी तरह मिला लें जब तक कि शहद पूरी तरह दूध में घुल न जाए।

Advertisement

रुई को इस मिश्रण में भिगोएं और हल्के हाथों से आंखों के नीचे लगाएं। आप चाहें तो भीगे हुए रुई को अपनी आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखकर आराम भी कर सकते हैं।

15 मिनट बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें। बेहतर परिणामों के लिए इसे हफ्ते में 3-4 बार दोहराएं।

आप दूध, शहद और गुलाब जल भई लगा सकते हैं। इससे आपको आंखों को ठंडक मिलेगी।

शहद के साथ एक बूंद बादाम तेल मिलाने से भी फायदा हो सकता है। इससे झुर्रियां कम हो सकती है। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 23:40 IST