अपडेटेड 30 April 2025 at 14:14 IST
Sunscreen: चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है? यहां जानें
How To Apply Sunscreen On Face: आइए जानते हैं कि आपको अपने चेहरे पर किस तरह से सनस्क्रीन अप्लाई करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Tips to Apply Sunscreen In Hindi: गर्मियों के मौसम में धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। सनस्क्रीन हमारी स्किन पर एक प्रोटक्शन लेयर बना देती है जिसके कारण त्वचा यूवी रेज और धूल-मिट्टी से प्रोटेक्टेड रहती है। वहीं कई लोग सनस्क्रीन तो लगाते हैं लेकिन इसे लगाने का उनका तरीका कई बार काफी गलत होता है। जिसकी वजह से सनस्क्रीन अच्छी तरह से काम नहीं कर पाती है।
ऐसे में आपको चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका जान लेना चाहिए। ताकि आपकी स्किन धूप और धूल-मिट्टी से हमेशा प्रोटक्टेड रहे। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि गर्मियों के मौसम में आपको अपने चेहरे पर किस तरह से सनस्क्रीन अप्लाई करनी चाहिए।
चेहरे पर सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका (Tips to Apply Sunscreen on Face)
फेसवॉश
सनस्क्रीन लगाने से पहले गंदगी, ऑयल, पसीने या मेकअप को हटाने के लिए अपने चेहरे को क्लींजर से वॉश करें।
Advertisement
ड्राई स्किन पर लगाएं।
सनस्क्रीन लगाने के लिए आपका चेहरा पूरी तरह से सूखा होना चाहिए। तभी आपको फुल कवरेज मिल सकेगी।
Advertisement
सही मात्रा
अपने चेहरे और गर्दन के लिए लगभग 2 अंगुली की लंबाई के बराबर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
डॉट विधि
अपने माथे, गाल, नाक, ठोड़ी और गर्दन पर सनस्क्रीन को डॉट करते हुए अप्लाई करें और फिर इसे धीरे-धीरे हाथों की मदद से फैलाएं।
बहुत ज़ोर से न रगड़ें
सनस्क्रीन को ऊपर-ऊपर से हाथों की मदद से थपथपाते हुए अप्लाई करें। इसे रगड़ने से बचना चाहिए।
धूप में निकलने से 15-30 मिनट पहले लगाएं
धूप में निकलने से 15-30 मिनट पहले सनस्क्रीन को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। ऐसा करने से यह अच्छी तरह स्किन में ऑब्जर्व हो जाती है।
ब्रॉड-स्पेक्ट्रम एसपीएफ 30 का उपयोग
UVA और UVB किरणों से सुरक्षा के लिए "ब्रॉड-स्पेक्ट्रम" लेबल वाला सनस्क्रीन चुनें। आप एसपीएफ 30 या इससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगा सकते हैं।
यहां भी करें अप्लाई
कान, हेयरलाइन, पलकें, ठोड़ी के नीचे और गर्दन जैसे जरूरी हिस्सों पर भी सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।
मेकअप से पहले लगाए
सनस्क्रीन को किसी भी मेकअप या फाउंडेशन से पहले लगाना चाहिए, और लेयरिंग से पहले एक या दो मिनट के लिए लगा रहने दें।
हर 2 घंटे में दोबारा लगाएं
हर 2 घंटे में या पसीना आने या अपना चेहरा धोने के तुरंत बाद सनस्क्रीन दोबारा अप्लाई करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 April 2025 at 14:14 IST