अपडेटेड 30 April 2025 at 12:16 IST

Tea: खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय? हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान

Disadvantages of Drinking Tea In Hindi: अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
tea chai
खाने के बाद चाय पीने के नुकसान | Image: Shutterstock

Chai Peene Ke Nuksaan: भोजन करना हमारी सेहत और शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भोजन हमें एनर्जी के साथ-साथ कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति करने का भी काम करता है, हालांकि कुछ लोगों को भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है। ये आदत शुरुआत में जितनी सुखद लगती है उतनी ही नुकसानदायक भी होती है।

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की वजह से भोजन के साथ शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिसका नकारात्मक असर शरीर और सेहत पर पड़ता है। ऐसे में अगर आपको भी खाना खाने के तुरंत बात चाय पीने की आदत हैं तो आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए।

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने के नुकसान (Disadvantages of Drinking Tea Right After Meals)

आयरन की कमी

चाय में टैनिन और पॉलीफेनॉल होते हैं जो नॉन-हीम आयरन के साथ जुड़ते हैं, ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद चाय के सेवन से एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है।

Advertisement

अपच और सूजन

चाय पाचन एंजाइमों में हस्तक्षेप कर सकती है, जिसे पाचन धीमा हो सकता है और असुविधा, सूजन या गैस जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

Advertisement

एसिडिटी

चाय की कैफीन और अम्लीय प्रकृति गैस्ट्रिक एसिड स्राव को उत्तेजित कर सकती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न हो सकता है।

पाचन रसों का पतला होना

भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से पेट के एसिड पतले हो सकते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया कमजोर हो सकती है।

कब्ज का खतरा

चाय में थियोफिलाइन होता है, जो आंतों को डिहाइड्रेटेड कर सकता है, जिससे संभावित रूप से कब्ज का खतरा बढ़ सकता है।

पोषक तत्वों में कमी

लोहे के साथ-साथ, चाय जिंक, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में कमी कर सकती है।

थकान या सुस्ती

भोजन के बाद चाय पीने से कुछ लोगों में थकान या सुस्ती जैसी परिस्थितायां ी उत्पन्न हो सकती है।

एनीमिया का जोखिम

भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से महिलाओं में आयरन की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

दांतों पर दाग

भोजन के बाद चाय पीने से दांतों के इनेमल पर दाग लगने की संभावना बढ़ जाती है।

सिरदर्द या चक्कर आना

भोजन के बाद चाय पीने से सिरदर्द, घबराहट या चक्कर आ सकते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद चाय का सेवन करने से बचें। 

ये भी पढ़ें: Men Skin Care: गर्मियों में पुरुष कैसे करें अपनी स्किन की देखभाल? जानिए आसान टिप्स

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 30 April 2025 at 12:16 IST