अपडेटेड 29 January 2026 at 23:45 IST
Hair Wash Tips: हेयरवॉश के बाद भी बाल हो रहे हैं तेल जैसे चिपचिपे, इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं
Hair Wash Tips: अक्सर बालों को धोने के तुरंत बाद भी वे ऑयली और चिपचिपे नजर आने लगते हैं। यह समस्या स्कैल्प पर अधिक सीबम और गलत हेयर केयर रूटीन के कारण हो सकती है। अगर आप भी चिपचिपे बालों से परेशान हैं तो आपके घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Hair Wash Tips: अक्सर हम बालों की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल निकालने के लिए शैम्पू करते हैं, लेकिन कई बार नतीजा इसके ठीक उलट होता है। बाल धोने के तुरंत बाद भी स्कैल्प चिपचिपा महसूस होता है और बाल भारी-भारी नजर आते हैं। इसे ग्रीसी हेयर रा सिंड्रोम कहा जाता है। अगर आपके भी धोने के बाद बाल चिपचिपे रहते हैं तो आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे दिख सकते हैं।
बाल चिपचिपे होने के क्या कारण होते हैं?
बाल चिपचिपे होने के पीछे हार्मोनल बदलाव, बहुत ज्यादा कंडीशनर का इस्तेमाल और गर्म पानी से बाल धोना हो सकता है। इसके अलावा बालों को सही से न धोना। कभी-कभी स्कैल्प पर तेल जमा रह जाता है और बाल धोने के बाद भी नहीं हटता है।
चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं सेब का सिरका
एप्पल साइडर विनेगर स्कैल्प के पी.एच लेवल को बैलेंस करने में सबसे कारगर माना जाता है। यह बालों में जमे एक्स्ट्रा प्रोडक्ट और तेल को हटाने में मदद करता है। एक मग पानी में 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। शैम्पू करने के बाद इस मिश्रण से बालों को धोएं और 2 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा
अगर आपका स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली है, तो बेकिंग सोडा एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है। यह स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है। अपने रेगुलर शैम्पू में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाएं और इससे सिर धोएं। ध्यान रहे कि इसका इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ एक बार ही करें।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Shukra Pradosh Vrat 2026 Bhog: शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा मनचाहा फल
नींबू का रस
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड न केवल डैंड्रफ को खत्म करता है, बल्कि चिपचिपेपन को भी जड़ से मिटाता है। एक कप पानी में एक नींबू का रस निचोड़ें। इसे स्कैल्प पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
Advertisement
मुल्तानी मिट्टी
अगर आपके बाल चिपचिपे हो रहे हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह स्कैल्प को ठंडक भी देता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 29 January 2026 at 23:45 IST