अपडेटेड 29 January 2026 at 22:58 IST

Shukra Pradosh Vrat 2026 Bhog: शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा मनचाहा फल

Shukra Pradosh Vrat 2026 Bhog: हिंदू धर्म में शुक्र प्रदोष व्रत को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन अगर आप भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं तो उन्हें भोग भी विभिन्न तरह के लगाएं जाते हैं। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को क्या भोग लगाएं?

Shukra Pradosh Vrat 2026 Bhog
Shukra Pradosh Vrat 2026 Bhog | Image: Freepik

Shukra Pradosh Vrat 2026 Bhog: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। जब प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। वर्ष 2026 में भी शुक्र प्रदोष का संयोग भक्तों के लिए सौभाग्य और सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला माना जा रहा है। यह व्रत न केवल भगवान शिव की कृपा पाने का माध्यम है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन में मधुरता और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए भी अचूक माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महादेव को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाने से पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है? आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।

भगवान शिव को लगाएं सफेद चीजों का भोग 

शुक्रवार और शिव जी, दोनों का संबंध सफेद रंग से है। इस दिन भगवान शिव को मिश्री, बर्फी या रसगुल्ले का भोग लगाएं। इससे चंद्रमा और शुक्र दोनों मजबूत होते हैं।

भगवान शिव को लगाएं केसर खीर का भोग 

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को केसर खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसी मान्यता है कि यह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इससे वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही अविवाहिताओं को मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Sadhvi Prem Baisa: साधवी प्रेम बाईसा कौन थी? क्या है इनकी मौत मिस्ट्री, साध्वी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये पोस्ट वायरल

भगवान शिव को लगाएं पंचामृत का भोग 

पंचामृत का अर्थ है पांच अमृत। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण को पंचमृत कहा जाता है। दूध जिसे शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है। दही समृद्धि और संतान सुख का प्रतीक माना जाता है। घी विजय और शक्ति का प्रतीक है। शहद मीठी वाणी और एकता का प्रतीक है। शक्कर सुखमय जीवन का प्रतीक है।

Advertisement

भगवान शिव को लगाएं बेर का भोग 

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को बेर अर्पित करना अनिवार्य माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बेर चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 29 January 2026 at 22:58 IST