अपडेटेड 4 May 2025 at 11:49 IST

स्किन को फ्रेश और हाइड्रेट रखेंगे ये Fruit Face Mask, कर लें नोट

Fruit Face Mask: गर्मियों में आपको अपनी स्किन पर ये फ्रूट मास्क अप्लाई करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Face Mask
फेस मास्क | Image: Shutterstock

Best Fruit Face Mask: गर्मियों के मौसम में बाजार में कई तरह के फल मिलते हैं, जिनमें आम से लेकर तरबूज, अंगूर तक सब शामिल है। इन फलों को खाने से जहां सेहत दुरुस्त होती है वहीं इन्हें फेस पर लगाने से चेहरा चमक उठता है। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे फल बताने जा रहे हैं जिन्हें आप फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन फलों के इस्तेमाल से आपकी स्किन अंदर से हेल्दी होकर बाहर से ग्लो करने लगेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इन अमेजिंग फ्रूट मास्क के बारे में।

गर्मियों के लिए फ्रूट फेस मास्क (Fruit face masks for summer)

केला और शहद का मास्क

केला और शहद मास्क ड्राई स्किन को नमी देकर उसे स्मूद बनाता है। आप इन दोनों चीजों को मिलाकर इसके पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं।

Advertisement

स्ट्रॉबेरी और दही का मास्क

स्ट्रॉबेरी और दही का मास्क एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। जिससे स्किन क्लीन और ग्लोइंग बनती है। इसके लिए आपको इन दोनों चीजों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना है।

Advertisement

मैंगो और दही का मास्क

मैंगो और दही का मास्क त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बार फेस धो लें।

कीवी और शहद का मास्क

कीवी और शहद का मास्क त्वचा की रंगत को एक समान करता है और अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है। इसका पेस्ट बनाकर फेस पर मास्क की तरह लगाएं।

तरबूज का मास्क

तरबूज का मास्क डैमेज स्किन को रिपेयर करता है। इसके लिए आप इसे अच्छे से मैश करके पूरे फेस पर लगा सकते हैं।

संतरे और नींबू के रस का मास्क

संतरे और नींबू के रस का मास्क त्वचा को चमकदार बनाता है और काले धब्बे मिटाता है। इसे हफ्ते में दो बार जरूर इस्तेमाल करें।

अनानास और शहद का मास्क

अनानास और शहद का मास्क त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करता है। इसे मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाएं।

सेब और शहद का मास्क

सेब और शहद का मास्क मुँहासे कम करता है और त्वचा को नमी देता है। गर्मियों में इसे अपने चेहरे पर मास्क की तरह जरूर लगाएं।

एवोकाडो और दही का मास्क

एवोकाडो और दही का मास्क सूखी त्वचा को गहराई से पोषण देता है और उसे मुलायम बनाता है। एवोकाडो को मैश करके इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

अंगूर और नींबू का रस मास्क

अंगूर और नींबू के रस का मास्क त्वचा में चमक लाता है और उसे तुरंत तरोताज़ा करता है। गर्मियों में आप इसका इस्तेमाल जरूर करें। 

ये भी पढ़ें: Surya Dev Puja: पानी है सूर्य देव की कृपा तो रविवार को जरूर करें ये एक काम, बन जाएगी बिगड़ी किस्मत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 May 2025 at 11:49 IST