अपडेटेड 21 April 2024 at 20:42 IST
Skin Pigmentation: इन कारणों से होती है चेहरे पर झाइयां, ये घरेलू नुस्खों से मिलेगा छुटकारा
अक्सर लोग चेहरे पर होने वाली झाइयों से परेशान रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके होने का कारण क्या है और छुटकारा कैसे पा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Jhaiyo Ko Dur karne Ke Gharelu Upay: हर कोई खूबसूरत, ग्लोइंग और फेयर स्किन की चाहत रखता है, लेकिन आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के साथ ही कुछ अन्य कारणों से लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों में एक झाइयां भी हैं, जो लोगों की खूबसूरती में दाग लगाने का काम करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी किन गलतियों के कारण होता है और इससे छुटकारा कैसे पाएं।
दरअसल, इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है, जिसकी वजह से उन्हें कई बार एलर्जी और साइड इफेक्ट जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह किन कारणों से होता है और साथ ही अगर आप इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों की तलाश कर रहे हैं। तो इस आर्टिकल में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में भी जानेंगे जिससे महज कुछ ही दिनों में झाइयां दूर होने लगेगी।
चेहरे पर झाइयां क्यों होती हैं?
आम तौर पर झाइयां बढ़ती उम्र के कारण होती हैं, लेकिन अगर आपको यह समस्या कम ऐज में ही परेशान कर रही है, तो इसके पीछे कई और वजहें हो सकती है।
हार्मोन्स में बदलाव के कारण
कई बार झाइयों की दिक्कत हार्मोन्स में बदलाव और जेनेटिक्स हो सकती है।
Advertisement
सूरज की किरणें
सूरज की हानिकारक किरणें भी झाइयों का कारण बन सकती हैं। स्किन में मौजूद मेलानिन सूरज से त्वचा को बचाए रखता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा धूप में रहने पर मेलानिन प्रभावित होता है। ऐसे में जिस भी महिला को झाइयों की समस्या हो उन्हें बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
केमिकल वाले प्रोडक्ट्स
आजकल लोग खूबसूरत दिखने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा स्किन पर हानिकारक केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगी हैं। ऐसे में ये प्रोडक्ट्स झाइयों की समस्या को जन्म देती है। ऐसे में कोशिश करें कि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें।
Advertisement
झाइयों से कैसे पाएं छुटकारा?
सनस्क्रीन लगाएं
अगर आपको झाइयां हो गई है तो आपको सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ये आपकी स्किन को हानिकारक किरणों से बचाने का काम करेगी।
बादाम का स्क्रब
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए 3 बड़े चम्मच पिसे हुए बादाम को आधा कप दही में मिला लें। इसे फेस पर स्क्रब की तरह लगाएं। अगर आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करती हैं, तो जल्द ही आपको इसका रिजल्ट देखने को मिल सकता है।
ठंडा दूध लगाएं
अगर आपके चेहरे पर झाइयां हो गई हैं, तो रोजाना आप फेस पर ठंडा दूध लगाएं। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन का कलर लाइट होने लगेगा और झाइयों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।
दही और हल्दी
दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे के पिग्मेंटेड एरिया पर डेली लगाएं। 20 से 30 मिनट के बाद चेहरे को साफ कर लें। ऐसा करने पर आपको झाइयों की परेशानी से आराम मिल सकता है।
पपीता
एक कप ओटमील में दही और पपीते का पल्प मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं इसे ड्राई और ऑयली सभी स्किन टाइप के लोग लगा सकते हैं।
तिल का तेल
पिग्मेंटेशन की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा तिल का तेल पिग्मेंटेड एरिया पर लगाएं और इसे लगाने के बाद गर्म सॉफ्ट टॉवल से त्वचा को थपथपाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 21 April 2024 at 20:42 IST