अपडेटेड 8 August 2025 at 20:39 IST
Glowing Skin Tips: रात में सोने से पहले क्या लगाएं जिससे चेहरा गोरा हो? ये है बेस्ट नाइट स्किन केयर रूटीन
रात में चेहरे पर क्या लगाएं जिससे चेहरा गोरा हो? जानें बेस्ट नाइट स्किन केयर रूटीन और टिप्स जो आप अपना सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Skin Care Tips: चेहरे की रंगत साफ करने के लिए आपको सही तरीके से नाइट स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे रात में चेहरे पर क्या लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है और बेस्ट नाइट स्किन केयर रूटीन के क्या स्टेप्स होते हैं।
1. पैच टेस्ट
चेहरे पर कुछ भी अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। इसके करीब 24 घंटे बाद ही चेहरे पर कुछ अप्लाई करें। ताकि आपको पता चल सके कि इससे चेहरे पर कोई साइड इफैक्ट तो नहीं होगा।
2. क्लींजर
चेहरे पर दिनभर में बहुत सारी धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। ऐसे में स्किन के पोर्स बंद होने से पिंपल्स की दिक्कत हो सकती है। रात में चेहरे से पसीना और मेकअप भी हटाना जरूरी होता है। चेहरे की रंगत साफ करने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि रोजाना रात में अच्छे से चेहरा साफ किया जाए। इसके लिए रात में सोने से पहले लाइट फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें।
3. सीरम
चेहरे का रंग साफ करना चाहती हैं तो आपको रात में सोने से पहले सीरम लगाना चाहिए। ये स्किन में गहराई तक जाकर उसे पोषण देता है। इसके लिए आप स्किन के हिसाब से सीरम का चुनाव करें। जैसे हाइलूरोनिक एसिड ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है। वहीं विटामिन-सी सीरम पिग्मेंटेशन और डलनेस पर कम करता है।
Advertisement
4. नाइट क्रीम या मॉइश्चराइजर
स्किन यंग दिखे इसके लिए रात में सोने से पहले नाइट क्रीम या मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ड्राई स्किन के लिए आपको थिक मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। वहीं ऑयली स्किन के लिए लाइट जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर बेस्ट रहता है। कुछ अच्छे नाइट क्रीम ऑपशन हैं।
- Lakme Absolute Perfect Radiance Skin Lightening Night Creme, यह क्रीम माइक्रो-क्रिस्टल और स्किन लाइटनिंग विटामिन से भरपूर है जो त्वचा को रात भर पोषण देती है और उसे उज्ज्वल बनाती है।
- Olay Natural White Night Cream: यह क्रीम त्वचा को सात तरह से फेयरनेस का लाभ प्रदान करती है, जिसमें B3, प्रो-B5 और E विटामिन होते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाते हैं।
- Lotus Professional Phyto-Rx Whitening and Brightening Night Cream: यह क्रीम त्वचा को गहराई से रिपेयर करती है और उसे उज्ज्वल बनाती है, जिसमें अमला बेरी, लीची और पुनर्नवा रूट एक्सट्रैक्ट होते हैं।
5. आई क्रीम
चेहरे का सबसे सुंदर हिस्सा आंखें होती हैं। ऐसे में नाइट स्किन केयर रूटीन में इनकी अनदेखी कैसे की जा सकती है। आंखों की खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है। इसलिए कैफीन और विटामिन-E युक्त आई क्रीम लगाएं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 8 August 2025 at 20:39 IST