Skin Fasting: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं Natural Glow, गर्मियों में तेजी से ट्रेंड कर रही है स्किन फास्टिंग
Skin Fasting: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के ही गर्मियों में स्किन पे नेचुरल ग्लो आ जाता है। इस मौसम में बहुत तेजी से ट्रेंड हो रहा है ये स्किन फास्टिंग का तरीका।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Skin Fasting: गर्मियों के मौसम में ऑयली और चिपचिपी स्किन से परेशान लोग अब एक नए ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं जिसे स्किन फास्टिंग कहा जाता है। यह ट्रेंड ना सिर्फ स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाता है, बल्कि इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। स्किन फास्टिंग में कम से कम स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि त्वचा को आराम मिल सके और उसका नेचुरल बैलेंस बना रहे। आइए जानते हैं क्या होता है ये ट्रेंड होने वाला स्किन फास्टिंग।
क्या है स्किन फास्टिंग का ट्रेंड?
स्किन फास्टिंग एक ऐसी टेक्नीक है जिसमें स्किन पर जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से बचा जाता है। खासतौर पर गर्मियों में जब पसीने और धूप की वजह से स्किन जल्दी ऑयली हो जाती है, तब भारी मेकअप और कई लेयर वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में स्किन फास्टिंग स्किन को हल्का और फ्रेश महसूस कराने में मदद करती है।
कैसे किया जाता है स्किन फास्टिंग रूटीन
स्किन फास्टिंग रूटीन बेहद सिंपल होता है। इसमें चेहरे पर केवल बेसिक स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाए जाते हैं। सबसे पहले फेसवॉश से चेहरा साफ किया जाता है। इसके बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाकर रूटीन पूरा किया जा सकता है। इस दौरान हैवी सीरम, मोटी क्रीम या ज्यादा मेकअप लगाने से बचा जाता है।
स्किन फास्टिंग से मिलते हैं ये फायदे
स्किन फास्टिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे स्किन बैरियर रिपेयर होने में मदद मिलती है। जब स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है तो त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। कम प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से स्किन बेहतर तरीके से जरूरी चीजों को सोख पाती है और स्किन केयर रूटीन का असर भी ज्यादा अच्छा नजर आता है। इसके अलावा कम प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से पैसे की बचत भी होती है और लोग बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट्स पर निवेश कर सकते हैं। जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है या जिन्हें एक्टिव एक्ने की समस्या है, उनके लिए स्किन फास्टिंग फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि अगर कोई व्यक्ति एक्ने का ट्रीटमेंट ले रहा है तो उसे स्किन फास्टिंग शुरू करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।