
Dal Bati Churma Recipe: 7 आसान स्टेप्स में बनाएं राजस्थानी 'दाल-बाटी-चूरमा', उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा शाही स्वाद, नोट करें विधि
Dal Bati Churma Recipe: राजस्थान की पारंपरिक थाली में शामिल दाल बाटी चूरमा का स्वाद देशभर में पसंद किया जाता है। पंचमेल दाल, घी में डूबी खस्ता बाटी और मीठे चूरमे का कॉम्बिनेशन खाने का मजा दोगुना कर देता है। अगर आप भी घर पर राजस्थानी जायका ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां जानिए दाल बाटी चूरमा बनाने की आसान और परफेक्ट रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बाटी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, अजवाइन, मीठा सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें 3 से 4 चम्मच देसी घी डालें और दोनों हाथों से अच्छे से मिक्स करें।
Image: freepik
इसके बाद गुनगुने पानी की मदद से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल बाटी का आकार दें।
Image: freepikAdvertisement
अब इन बाटियों को ओवन, कढ़ाई या कुकर में धीमी आंच पर चारों तरफ से सुनहरा और खस्ता होने तक सेकें। अच्छी तरह सिकने के बाद बाटियों को गरम देसी घी में डुबो दें।
Image: freepik
चना, उड़द, अरहर, मूंग और मसूर दाल को धोकर कुकर में 3 से 4 सीटी आने तक उबाल लें। अब एक पैन में घी गरम करके उसमें जीरा, राई और हींग का तड़का लगाएं फिर प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर डालकर भून लें।
Advertisement
मसाले में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। अब उबली हुई दाल मिलाकर जरूरत के हिसाब से पानी डालें और 5 मिनट तक पकाएं। आखिर में ऊपर से हरा धनिया डालकर दाल तैयार करें।
2 से 3 पकी हुई बाटियों को हाथों से तोड़कर बारीक पीस लें। चाहें तो मिक्सी का इस्तेमाल भी कर सकते हैंꓸ अब एक पैन में थोड़ा घी डालकर इस मिक्स को धीमी आंच पर हल्का भून लें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए।
जब पूरा मिक्चर ठंडा हो जाए तो इसमें पिसी हुई चीनी या बूरा, इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। स्वादिष्ट और खुशबूदार चूरमा तैयार हो जाता है।
एक बड़ी थाली में गरमागरम पंचमेल दाल परोसें और बीच में घी में डूबी हुई बाटी रखें। साथ में मीठा चूरमा सर्व करें। दाल के ऊपर एक चम्मच देसी घी डालकर खाने का असली राजस्थानी स्वाद लिया जा सकता है।
Image: freepik