Skin Care: बेसन और मलाई का पेस्ट दूर करेगा चेहरे के दाग-धब्बे, त्वचा को बनाएं बेदाग
Skin Care in Hindi: यदि त्वचा पर मलाई और बेसन को अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो कई फायदे हो सकते हैं और जानें कि इन दोनों को कैसे लगाएं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Skin Care in Hindi: हमारे घर पर कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल यदि त्वचा पर किया जाए तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। उन्हीं में से मलाई और बेसन है। मलाई और बेसन दोनों ही त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। ये न केवल डेड स्किन को दूर करते हैं बल्कि त्वचा को हेल्दी भी बनाते हैं। ऐसे में इसे लगाने के तरीके और फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि त्वचा पर मलाई और बेसन को अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो कई फायदे हो सकते हैं और जानें कि इन दोनों को कैसे लगाएं? पढ़ते हैं आगे...
त्वचा पर बेसन और मलाई कैसे लगाएं?
बता दें कि सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन लें और उसमें मलाई को मिलाएं। आप इस मिश्रण में शहद और नींबू को भी मिला सकते हैं परंतु यह दोनों ही ऑप्शनल हैं। आप मलाई और बेसन का इस्तेमाल भी अपनी त्वचा पर कर सकते हैं। ऐसे में दोनों को मिलाकर अपनी त्वचा पर आधे घंटे के लिए लगाएं फिर अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
मलाई और बेसन को लगाने के फायदे
- बता दें, इसे लगाने से न केवल त्वचा मुलायम बनती है बल्कि त्वचा पर निखार भी आता है।
- मलाई और बेसन दोनों ही मुंहासों की समस्या को कम करने में उपयोगी हैं।
- मलाई और बेसन के इस्तेमाल से टैनिंग को दूर किया जा सकता है। यह त्वचा के दाग धब्बों को दूर करने में भी उपयोगी है।
- यदि आपकी त्वचा दुखी है तो ऐसे में आप मलाई और बेसन का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
- मलाई और बेसन के इस्तेमाल से त्वचा को हेल्दी भी बनाया जा सकता है। इसे लगाने से त्वचा ग्लो करना शुरू कर देती है।
नोट - यदि आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप मलाई और बेसन का इस्तेमाल हफ्ते में केवल एक बार करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।