अपडेटेड 27 May 2025 at 19:39 IST
Skin Care: गर्मियों में त्वचा को ठंडा कैसे रखें? इन चीजों का करें इस्तेमाल
How to cool skin naturally? यदि आप अपनी स्किन को गर्मियों में अच्छा रखना चाहते हैं तो ऐसे में आप यहां दी गई कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to cool skin naturally? गर्मियों में लोगों की स्किन का भी तापमान बढ़ जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को कई अन्य समस्याओं का सामना करना पडता है। ऐसे में बता दें कि यदि आप अपनी स्किन के तापमान को सामान्य रखना चाहते हैं तो यहां दी गई चीजों का इस्तेमाल अपनी स्किन पर कर सकते हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपनी स्किन को कैसे ठंडा रख सकते हैं। जानते हैं इन चीजों के बारे में....
त्वचा को ठंडा रखने के लिए लगाएं ये चीजें
- एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से त्वचा की ठंडक को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल को लगा सकते हैं। इससे त्वचा की जलन और रेडनैस से राहत मिल सकती है।
- गुलाब जल के इस्तेमाल से भी त्वचा को कूल रखा जा सकता है। ऐसे में बता दें कि आप रात को सोने से पहले या सुबह अपनी स्किन पर गुलाब जल को रूई की मदद से लगा सकते हैं।
- गर्मियों में स्किन के तापमान को सामान्य रखने के लिए आप अपनी त्वचा को दिन में 2 से 3 बार धोएं। ऐसा करने से स्किन को साप किया जा सकता है।
- खीरे के इस्तेमाल से भी स्किन को न केवल ठंडा हाइड्रेट रखा जा सकता है बल्कि ठंडा रखने में भी मदद मिल सकती है। ऐसे में आप खीरे के रस को चेहरे पर लगाएं इससे अलग चेहरे की सूजन को दूर करने में और गर्मी को कम करने में ये उपयोगी है।
- नीम और तुलसी के इस्तेमाल से भी स्किन को ठंडा रखा जा सकता है। ऐसे में आप दोनों का पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं इससे त्वचा को फायदा मिल सकता है।
- दही और शहद के मास्क से भी त्वचा को ठंडा रखा जा सकता है ऐसे में आप रात को सोने से पहले एक कटोरी में दोनों को मिक्स करें और बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं फिर अपनी त्वचा को साफ कर लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 May 2025 at 19:39 IST