अपडेटेड 5 February 2026 at 09:30 IST
Night Skincare Routine: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रात में भूलकर भी न करें ये गलतियां, आज से ही फॉलो कर लें ये टिप्स
Night Skincare Routine: अगर आपको भी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आप रात में इन गलतियों का करना बंद कर दें। आइए आपको बताते हैं फॉलो करने वाली कुछ स्किनकेयर टिप्स।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Night Skincare Tips: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए दिन के साथ-साथ रात की देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है। लेकिन अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो स्किन की सारी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। रात में की गई लापरवाही से स्किन ड्राई, बेजान और दाग-धब्बों से भरी नजर आने लगती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन फ्रेश और चमकदार बनी रहे, तो जानिए रात की आम स्किनकेयर गलतियां और उनसे बचने का सही तरीका आपको बताते हैं।
सोते समय मेकअप न हटाना पड़ सकता है भारी
दिनभर चेहरे पर लगा मेकअप, धूल और पसीना अगर रात को साफ न किया जाए तो यह स्किन के पोर्स को बंद कर देता है। इससे स्किन ठीक से सांस नहीं ले पाती और गंदगी अंदर जमा होने लगती है। यही गंदगी आगे चलकर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बों की वजह बनती है। थकान के कारण मेकअप हटाए बिना सो जाना स्किन के लिए सबसे नुकसानदायक आदतों में से एक होता है। सोने से पहले हल्के मेकअप रिमूवर या क्लींजर से चेहरा अच्छी तरह साफ करें और उसके बाद फेसवॉश से चेहरा धोना न भूलें।
गंदे तकिए और चादर
तकिए और चादर पर रोज पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमा होते रहते हैं। जब आप रोज उसी गंदे तकिए पर सोते हैं तो यह सारी गंदगी सीधे आपकी स्किन के संपर्क में आती है। इससे खुजली, एलर्जी, रैशेज और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। समय के साथ चेहरे की नेचुरल चमक भी कम होने लगती है। बचाव का तरीके में ये हो सकता है कि तकिये का कवर और चादर हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार बदलें और साफ-सुथरे रखें।
सोने से पहले मोबाइल और टीवी देखना
आजकल ज्यादातर लोग सोने से पहले मोबाइल चलाने या टीवी देखने की आदत डाल चुके हैं। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन की नेचुरल रिपेयर प्रक्रिया को प्रभावित करती है। इसके साथ ही नींद भी पूरी नहीं हो पाती जिससे सुबह स्किन थकी हुई और डल नजर आती है। इससे बचाव का तरीका है कि सोने से कम से कम 30 मिनट पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूरी बनाएं और खुद को रिलैक्स करने की आदत डालें।
Advertisement
नाइट स्किनकेयर
कई लोग रात में सिर्फ चेहरा धोकर सो जाते हैं और मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम लगाना जरूरी नहीं समझते हैं। इससे स्किन रातभर ड्राई रहती है और नमी की कमी हो जाती है। जबकि रात का समय स्किन को रिपेयर और रिन्यू होने का होता है। इस दौरान स्किन को सही पोषण न मिलना नुकसान पहुंचा सकता है। बचाव का तरीका होता है कि आप चेहरा साफ करने के बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम जरूर लगाएं।
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए आसान नाइट स्किनकेयर टिप्स
सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करें।
रोजाना पूरी और गहरी नींद लें।
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
स्किन को आराम देने वाले हल्के और माइल्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 09:30 IST