The 50 Reality Show: एल्विश यादव को खुलेआम दी गाली तो अर्चित कौशिक ने मैक्सटर्न को पीट डाला, VIDEO हो रहा वायरल
The 50 Reality Show: रियालिटी शो 'द 50' में एल्विश यादव को मैक्सटर्न ने गाली दी है। इसके बाद शो के कंटेस्टेंट अर्चित कौशिक ने उन्हें पीट-पीटकर नीचे गिरा डाला। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

The 50 Reality Show: जियोहॉटस्टार का फेमस रियलिटी शो 'द 50' में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शो में एक बार फिर माहौल गर्मा- गरम हो गया जब कंटेस्टेंट बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आर्चित कौशिक और मैक्सटर्न के बीच जबरदस्त खींचा-तानी देखने को मिली, जिनकी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आर्चित कौशिक ने आपा खो दिया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
द 50 में क्यों भड़का विवाद
शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया कि कुछ प्रतियोगियों के बीच पहले तीखी बहस हो रही थी। इसी दौरान एल्विश यादव का नाम लिया गया, जिसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। एल्विश यादव भले ही शो 'द 50' का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन शो में उनका जिक्र बार-बार होता रहता है। दरअसल, उनके दो दोस्त अर्चित और लवकेश इस शो का हिस्ता हैं।
आर्चित कौशिक और मैक्सटर्न के बीच हाथापाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव को लेकर की गई कथित टिप्पणी आर्चित कौशिक को नागवार गुजरी। इसके बाद उन्होंने मैक्सटर्न का सामना किया और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच झड़प हो गई। कुछ यूजर्स का दावा है कि आर्चित कौशिक ने गुस्से में आकर मैक्सटर्न को पीटकर जमीन पर गिरा दिया। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अब तक शो मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह पहली बार नहीं है जब शो 'द 50' में हिंसा देखने को मिली हो। इससे पहले भी रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच झड़प हो चुकी है, जहां बाकी की प्रतियोगियों को बीच-बचाव करना पड़ा था।
सोशल मीडिया पर फैंस दे रही प्रतिक्रिया
इस पूरे विवाद के सामने आते ही सोशल मीडिया पर एल्विश यादव, आर्चित कौशिक और मैक्सटर्न के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। कुछ लोग आर्चित के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी निष्कर्ष पर पहुंचना गलत है। कई लोगों ने शो के मेकर्स से इस मामले में स्पष्टता लाने और हिंसा पर सख्त कदम उठाने की मांग भी की है। शो 'द 50' एक बार फिर अपने कंटेंट से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस झड़प पर शो के मेकर्स क्या रुख अपनाते हैं और क्या आने वाले एपिसोड्स में प्रतियोगियों के व्यवहार पर कोई सख्ती दिखाई जाती है या नहीं।