अपडेटेड 17 April 2025 at 22:01 IST

Neem Water: नीम के पानी से नहाने से क्या होता है?

Bathing with Neem Water benefits in Hindi: नीम के पानी से नहाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Cold shower
नीम के पानी से नहाना | Image: Unsplash

Neem ke Pani se Nhane ke Fayde in Hindi: गर्मियों में अक्सर लोग पसीने, खुजली, रैशेज इन्फेक्शन आदि समस्याओं से परेशान हो जाते हैं। साथ में त्वचा बेजान और बेरंग हो जाती है। ऐसे में यदि वे नीम के पानी से नहाता है तो उसे कई फायदे हो सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नीम के पानी से नहाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

नीम के पानी से नहाने के फायदे क्या हैं? 

  • बता दें कि नीम के पानी से नहाने पर मुंहासे और फुंसियों की समस्या नहीं होती है। इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो न केवल रोमछिद्र को साफ करते हैं बल्कि फुंसियों और मुंहासों को धीरे-धीरे कम करने में भी उपयोगी हैं। 
  • यदि व्यक्ति नीम के पानी से स्नान करता है तो इससे त्वचा की खुजली को दूर किया जा सकता है। इसके अंदर एंटी एलर्जी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की एलर्जी को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकते हैं। 
  • गर्मियों में अक्सर लोगों को पसीने के कारण बदबू की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि नीम के पानी से नहाया जाए तो इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण पसीने के कारण होने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। साथ ही दुर्गंध को भी दूर करते हैं। यह शरीर को ताजगी प्रदान करते हैं। 
  • यदि नीम के पानी से नियमित रूप से स्नान किया जाए तो इससे विषाक्त पदार्थों को दूर रखा जा सकता है। साथ ही इसका रंग पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
  • इसके अलावा यदि आपको डैंड्रफ या जुओं की समस्या है तो आप नीम के पानी से स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से दोनों समस्याओं से राहत मिल सकती है।  

ये भी पढ़ें - Uric Acid: यूरिक एसिड होने पर व्यक्ति आम का सेवन कर सकता है?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 April 2025 at 22:01 IST