अपडेटेड 17 April 2025 at 20:43 IST
Uric Acid: यूरिक एसिड होने पर व्यक्ति आम का सेवन कर सकता है?
Does Mango raise Uric Acid: क्या यूरिक एसिड के दौरान आम का सेवन किया जा सकता है जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Does Mango raise Uric Acid in Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग यूरिक एसिड की समस्या का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे यूरिक एसिड (Uric Acid Treatment) के दौरान आम का सेवन कर सकते हैं। यदि आपको भी यूरिक एसिड है तो आपको जानना चाहिए कि यूरिक एसिड में आम का सेवन कर सकते हैं या नहीं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूरिक एसिड के दौरान आम का सेवन (Mangoes for uric acid is good or bad?) किया जा सकता है या नहीं और इसके सेवन से सेहत को क्या प्रभाव पड़ सकता है। पढ़ते हैं आगे...
यूरिक एसिड होने पर व्यक्ति आम का सेवन कर सकता है?
- बता दें कि आम के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। वहीं ये स्वाद में मीठा भी होता है। ऐसे में ये ब्लड में शुगर की लेवल को बढ़ा सकता है।
- आम के सेवन से फ्रुक्टोज भी बढ़ता है, जिससे यूरिक एसिड के बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या रहती है वे लोग डॉक्टर की सलाह पर ही आम का सेवन करें।
- खासतौर पर हाई यूरिक एसिड वाले लोगों यदि आम का सेवन करते हैं तो उसके कारण जोड़ों में सूजन, दर्द या ऐंठन की समस्या हो सकती है।
- बता दें कि गठिया की समस्या, लिवर की प्रॉब्लम भी यूरिक एसिड के कारण होती है। ऐसे में हाई यूरिक एसिड होने पर व्यक्ति को आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
- हालांकि यूरिक एसिड से पीड़ित लोग हफ्ते में एक या दो आम का सेवन कर सकते हैं। वहीं शुगर के रोगियों को भी आम का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 20:43 IST