DIY Lip Balm: सिर्फ 2 चीजों से बनाएं घर पर नेचुरल लिप बाम, सर्दियों में होंठ फटने की खत्म हो जाएगी टेंशन
DIY Lip Balm: सर्दियों में ठीक से केयर करने की वजह से होंठ फटने लगते हैं। इसीलिए हम आपके लिए सिर्फ दो चीजों से घर पर बनने वाले लिप बाम की ट्रिक लेकर आए हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

DIY Lip Balm: सर्दियों में होंठों का फटना बहुत कॉमन समस्या हो जाती है। बाजार के महंगे लिप बाम और ग्लॉस अक्सर सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही राहत देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सिर्फ 2 घरेलू चीजों से नेचरली लिप बाम को बनाया जा सकता है। इस केमिकल-फ्री लिप बाम को घर पर ही बनाने के तरीके को हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह न सिर्फ होंठों को मुलायम बनाता है, बल्कि उन्हें कुदरती गुलाबी रंग भी देता है।
सर्दियों में क्यों फटते हैं होंठ?
ठंडी हवा, पानी की कमी और धूप, ये सब मिलकर होंठों की नमी छीन लेते हैं। इससे होंठ रूखे, काले और पपड़ीदार हो जाते हैं। इस दौरान ऐसे लिप बाम की जरूरत होती है, जो अंदर से मॉइस्चर लॉक करे और नेचुरल ग्लो बनाए रखे। नेचुरल लिप बाम बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ती है। आपको सिर्फ एक चम्मच घी चाहिए और चुकंदर के रस की जरूरत पड़ती है। दोनों ही स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर हैं। घी होंठों की ड्राइनेस खत्म करता है और चुकंदर का रस नैचुरल पिंक टिंट देता है।
लिप बाम बनाने का आसान तरीका
एक छोटे बाउल में घी को ले लें। इसमें चुकंदर के रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। इसे 10-15 मिनट फ्रिज में रख दें ताकि यह थोड़ा सॉलिड हो जाए। अब इसे निकाल लें और ये आपका घर का बना लिप बाम तैयार है। इसे रोज रात को सोने से पहले लगाएं। आपको हफ्तेभर में ही असर देखने को मिल जाएगा।
इस लिप बाम के फायदे?
होंठों को डीपली मॉइस्चराइज करता है।
डेड स्किन हटाकर नेचुरल कलर देता है।
रोजाना इस्तेमाल से होंठ नरम, गुलाबी और चमकदार दिखते हैं।
केमिकल-फ्री और बजट-फ्रेंडली ऑप्शन होता है।
Advertisement
इसे कैसे स्टोर करें?
इस लिप बाम को आप छोटे कंटेनर में फ्रिज में रख सकती हैं। यह लगभग 10-12 दिन तक ताजा रहता है। हल्का-हल्का लगाने पर दिनभर होंठों की नमी बरकरार रहती है।