Multani Mitti Face Pack: ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का ऐसे करें इस्तेमाल, लौट आएगा चेहरे का खोया हुआ निखार
Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कई लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसमें कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे मिलाकर चेहरे का खोया हुआ निखार वापिस आ जाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Multani Mitti Face Pack: आज के समय में जब बाजार केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से भरा है, लोग फिर से आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं। मुल्तानी मिट्टी हमारी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी साफ करने में बहुत असरदार होती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो से चार चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर दस से पंद्रह मिनट लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे का ऑयल कंट्रोल होता है और चेहरे का खोया हुआ निखार वापिर आ जाता है।
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या धूप की वजह से जलन होती है, तो मुल्तानी मिट्टी में ताजा एलोवेरा जेल मिलाना सही रहता है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक से दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और दस मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद पानी से धो लें। यह पैक स्किन को ठंडक देता है, जलन कम करता है।
मुल्तानी मिट्टी और हल्दी
मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इस मिक्स्चर को दस मिनट चेहरे पर लगाने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है और मुल्तानी मिट्टी गंदगी साफ करती है।
मुल्तानी मिट्टी और दही
अगर चेहरे पर सूखापन या टैनिंग हो गई है, तो मुल्तानी मिट्टी में ताजा दही मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक से दो चम्मच ताजा दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर पंद्रह से बीस मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाकर स्किन को साफ बना देते हैं।
Advertisement
मुल्तानी मिट्टी और शहद
ड्राई और नॉर्मल स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं, जरूरत पड़ने पर इसमें थोड़ा गुलाब जल भी मिलाया जा सकता है। इस पैक को चेहरे पर दस से पंद्रह मिनट लगाकर रखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। शहद स्किन में नमी बनाए रखता है जिससे सूखापन दूर होता है।