Monsoon Health Tips: अदरक की चाय या काढ़ा...जानिए बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए क्या है सबसे बेस्ट?
Monsoon Health Tips: मानसून के मौसम में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बहुत कॉमन हो गई हैं। ऐसे में लोग डॉक्टर के पास जाने के बजाय घरेलू नुस्खों जैसे अदरक की चाय और काढ़े का सहारा लेते हैं। आइए जानते हैं कि इनमें से कौन सा ऑप्शन है सबसे बेस्ट।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Monsoon Health Tips: मानसून का मौसम अपने साथ सुहाना मौसम तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही सर्दी, खांसी और बुखार जैसी हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग अक्सर डॉक्टर के पास जाने के बजाय घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, जिनमें अदरक की चाय और काढ़ा सबसे आगे रहते हैं। हालांकि, लोगों के मन में अक्सर यह असमंजस रहता है कि इन दोनों में से किसे चुनना उनकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कि बारिश के इस मौसम में कौन सा ऑप्शन आपको चुस्त और दुरुस्त रख सकता है।
अदरक की चाय कब है फायदेमंद
हल्की ठंड, गले की खराश या बारिश के मौसम में गर्म चाय पीने की इच्छा होने पर अदरक की चाय बेहतरीन ऑप्शन है। यह गले को राहत और शरीर को गरमाहट देती है। ध्यान रखें कि चाय में चीनी कम हो और इसकी मात्रा सीमित ही रखें।
काढ़े का सेवन कब रहता है सही
सर्दी और खांसी की समस्या ज्यादा होने पर लोग काढ़ा चुनते हैं। इसमें अदरक के साथ तुलसी, काली मिर्च और दालचीनी मिलाई जाती है, जिससे रोग इम्यूनिटी बढ़ती है। हालांकि, अत्यधिक काढ़ा पीने से पेट में जलन हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
बरसात में इन बातों का रखें ध्यान
मानसून में केवल चाय या काढ़े पर निर्भर न रहें। साफ और ताजा खाना खाएं, बाहर के फास्ट फूड से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। यदि कई दिनों तक बुखार या सांस लेने में परेशानी रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।