अपडेटेड 13 June 2024 at 16:19 IST

Mehndi For Hair: कलर के साथ चाहिए काले और लंबे बाल? मेहंदी के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज

अगर आप भी बालों में मेहंदी (Mehndi) लगाते हैं, तो आपको इसमें बस एक चीज मिलाने की जरूरत है। इससे आपके बाल हेल्दी होने के साथ-साथ काले और लंबे भी होंगे।

henna color in hair
मेहंदी में क्या मिलाकर लगाएं? | Image: Freepik

Mehandi Me Kya Milakar Baalo Me Lagaye: एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना आम बात है, लेकिन आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कम उम्र में भी बाल सफेद होने लगे हैं। ऐसे में सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग सबसे ज्यादा मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह एक नेचुरल कलर करने का सबसे अच्छा तरीका है। यह न सिर्फ बालों को कलर करने का काम करता है बल्कि उन्हें काला और लंबा बनाने में भी मददगार साबित होता है। इसके लिए आपको बस इसमें एक चीज मिलानी होगी।

दरअसल, मेहंदी बालों में आर्टिफिशियल और केमिकल वाली डाई की तरह नुकसान नहीं पहुंचाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग बालों में मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। वहीं अगर आप इसमें एक चीज मिलाकर लगाते हैं, तो यह सफेद बालों को प्रभावी रूप से काला और शाइनी बनाने के साथ ही उनकी ग्रोथ में भी मदद करती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन सी चीज है।

मेहंदी में कौन सी चीज मिलाकर बालों में लगाना चाहिए?

मेहंदी में विटामिन C, D और निकोटिक एसिड जैसे कई पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। यह सफेद बालों की समस्या से बचाव करने में काफी मददगार साबित होते हैं। वहीं अगर आप इसमें सूखे अंवाले का पाउडर मिलाकर लगाते हं, तो इससे बालों की ग्रोथ में तो मदद मिलती ही है, साथ ही बाल काले और शाइनी भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसे मेहंदी में कैसे मिलाएं।

बालों में आंवला वाली मेहंदी के फायदे

बालों को मिलता है पोषण और ग्रोथ
आंवले में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। साथ ही यह बालों को पोषण देने का काम करता है और ग्रोथ को बढ़ाने में भी काम करता है।

Advertisement

बालों की एजिंग के लिए
मेहंदी और आंवला दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो बालों को एजिंग से बचाते है। ऐसे में मेहंदी में आंवला पाउडर मिक्स करके बालों में लगाने से सफेद बालों की समस्या दूर हो सकती है।

कैसे बनाएं मेहंदी और आंवला का पेस्ट?

  • एक बाउल में 2 से 3 चम्मच मेहंदी पाउडर लें।
  • फिर इसमें 2 चम्मच आंवला पाउडर डालें और दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसे ढककर 4 से 5 घंटे के लिए रख दें।
  • तब तक आप बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। ताकि बालों में नमी बने रहे।
  • फिर इसके बाद बालों में मेहंदी लगाएं।

मेहंदी कितनी बार लगाएं?

अगर आप खूबसूरत और हेल्दी बाल चाहते हैं, तो 2 हफ्ते यानी 15 दिन में एक बार बालों में मेहंदी और आंवाल हेयर पैक लगा सकते हैं। इससे बाल तो काले होंगे ही साथ ही यह बालों से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Foot Care Tips: गर्मयों में इस तरह से करें पैरों की देखभाल, टैनिंग-जलन और इंफेक्शन का खतरा होगा कम

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 13 June 2024 at 16:15 IST