अपडेटेड 13 August 2024 at 16:55 IST
Independence Day Makeup Tips: स्वतंत्रता दिवस पर दिखना है खास तो इस तरह पाएं 'तिरंगा' मेकअप लुक
Makeup Tips For Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अगर आप कुछ हटकर दिखना चाहती हैं तो आपको ट्राई कलर मेकअप लुक एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Makeup Tips For Independence Day: इस साल देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस दिन हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग से सराबोर होता है। ऐसे में लड़कियां 15 अगस्त को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। इस खास मौके पर स्कूल-कॉलेजों में कई पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिसके लिए लड़किया काफी सजती-संवरती हैं।
ऐसे में स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए आप अपने लुक को तिरंगे के रंग से इंस्पायर्ड भी बना सकती हैं। जी हां, आप अगर कुछ हटके दिखना चाहती हैं तो आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे के कलर का मेकअप लुक जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आप इस तरह का मेकअप लुक किन आसान टिप्स के साथ पा सकती हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर कुछ इस तरह करें तिरंगे के रंग का मेकअप (Do tricolor makeup like this on Independence Day)
ट्राई कलर मेकअप
अगर आपकी चाहत है कि आपका पूरा चेहरा तिरंगे के तीनों रंगों में रंग जाए तो आप आंखों के ऊपरी हिस्से पर केसरिया और आंखों के ठीक नीचें ग्रीन कलर का आईशैडो लगा सकती हैं। ये आपकी आंखों को तिरंगे के जैसा दिखने में मदद करेगा।
Advertisement
ब्लश
इसके साथ ही आप ब्लश के लिए केसरिया कलर का यूज कर सकती हैं। ध्यान रखें कि आपको काफी लाइट क्वांटिटी में चीक बोन्स पर ब्लश अप्लाई करना है।
Advertisement
बिंदी
वहीं बिंदी के लिए आप व्हाइट, केसरिया या ग्रीन कलर की बिंदी लगा सकती हैं। ये मेकअप लुक आप पर खूब जचेगा।
आईशैडो
आप आई मेकअप के लिए आईलीड पर तिरंगे के रंगों का आईशैडो लगा सकती हैं। ये काफी यूनिक और देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ लगेगा। इसके लिए आप केसरिया, सफेद और हरे रंग का आईशैडो एक साथ एक के ऊपर एक करके अप्लाई कर सकती हैं। ये देशभक्ति की परफेक्ट वाइब देगा।
आईलाइनर
आईशैडो की तरह ही आप आईलाइनर को भी ट्राई कलर के रंगों के साथ आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये रंग आपके चेहरे को एक यूनिक टच देने का काम करेंगे। आप चाहें तो सफेद, केसरिया या सफेद लाइनर अप्लाई कर सकती हैं।
तिरंगे के रंगों का नेल आर्ट
इसके अलावा नॉर्मल रंगों के साथ आपने कई बार नेल आर्ट को स्टाइलिश टच दिया होगा, लेकिन स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग को दिखाने का एक शानदार मौका है ऐसे में आपको अपने नाखून तिरंगे के तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग से नेलपेंट से रंग लेने चाहिए। इससे आपके हाथ और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 13 August 2024 at 12:19 IST