अपडेटेड 5 June 2025 at 18:57 IST
1 रात में मिलेगा फटी एड़ियों से छुटकारा, घर पर ही बनाएं ये DIY क्रीम और देखें चमत्कार!
Cracked Heels Cream: फटी एड़ियों से परेशान हैं? जानिए 1 रात में चमत्कारी इलाज का आसान घरेलू नुस्खा जिससे आपकी एड़ियां बनेंगी सॉफ्ट और मुलायम। घर पर बनाएं असरदार क्रीम और पाएं नरम, खूबसूरत एड़ियां बिना खर्चीले प्रोडक्ट के।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Cracked Heels Cream: फटी एड़ियां आपके कॉन्फिडेंस को कम करती हैं। बुजुर्गों में ही नहीं, आज कल छोटे बच्चों और युवाओं में भी ये समस्या काफी आम हो चुकी है। फटी एड़ियां ना केवल सर्दियों में, बल्कि गर्मियों में भी तंग करती हैं। ये समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जो नंगे पैर चलते हैं या पैरों का ध्यान नहीं रखते। ऐसे में अगर आपको फटी एड़ियों से छुटकारा पाना है तो सबसे पहले आपको इसकी नमी बनाई रखनी होगी।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको इसका एक बेहतरीन उपाय बताने वाले हैं। आप घर बैठे-बैठे ही एक ऐसी क्रीम बना सकते हैं जो एक रात में ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर देगी। तो इंतजार किस बात का, चलिए इस क्रीम को बनाने का तरीका जान लेते हैं।
फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाएगी ये DIY क्रीम!
ये DIY क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले तो आप पैन ले लो और उसे धीमी आंच पर रख दो। उसमें दो-तीन चम्मच सरसों का तेल डाल दो। गर्मी है तो दो-तीन चम्मच नारियल तेल भी मिलाना होगा (सर्दियों के लिए आप केवल सरसों का तेल यूज करें)। फिर चुटकी भर हल्दी डाल दो। जब तेल थोड़ा सा गर्म होने लगे तो इसमें एक चम्मच वैसलीन डाल लेनी है। जब वैसलीन पिघलने लगे तो इसमें कैंडल डाल दो लेकिन उसका धागा निकालना मत भूलना। कैंडल का ढाई इंच का टुकड़ा ही डालना। जब ये तेल थोड़ा ठंडा होने लगे तो इसमें दो विटामिन ई के कैप्सूल डाल लो। ये पूरा मिक्सर फिर आप एक छोटी सी शीशी में डाल लें। ये मिक्सर 15-20 मिनट बाद ही जमना शुरू हो जाएगा और एक क्रीम सी बन जाएगी।
सरसों का तेल स्किन को इंफेक्शन से दूर रखता है। ये शरीर को अंदर से गर्माहट और नमी देता है और ड्राइनेस को दूर करता है। वहीं नारियल का तेल शरीर को अंदर से नमी प्रदान करता है। इसमें एंटी-फंगल गुण होते हैं। वैसलीन शरीर को हील करता है और फटी एड़ियों को जल्दी से ठीक करता है। कैंडल को इसलिए यूज किया गया है क्योंकि ये स्किन को एक कवरिंग देता है। इससे क्रीम का लंबे समय तक असर रहेगा। ये नमी को लॉक करता है। आप इस क्रीम को हाथों पर भी लगा सकते हैं। चूंकि गर्मी का मौसम है तो ये क्रीम लगाने के बाद आप केवल एक घंटे तक मौजे पहने और फिर उसे उतार लें। एक ही रात में इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। नोट- आप नारियल के तेल की जगह बादाम का तेल या अरंडी का तेल भी लगा सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 June 2025 at 23:16 IST