अपडेटेड 4 June 2025 at 21:51 IST
जीवन से परेशान व्यक्ति का भाग्य बदल देंगी ये बातें, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताए उपाय
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि कैसे संसार परिवर्तनशील है, सिर्फ भगवान ही अपरिवर्तनशील और सत्य हैं बाकी सब इस संसार में झूठ है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि जो लोग जीवन में परेशान हैं अगर वो इन बातों को समझ जाएं तो जीवन बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन परिवर्तनशील है, संसार परिवर्तनशील है, यहां हर चीज नित्य प्रति बदल रही है। सूर्य तो वही होते हैं लेकिन उनकी ताप सुबह अलग होता है और शाम को अलग होता है। चांद में परिवर्तन होता है, पूर्णिमा के दिन पूरा और अमावस्या के दिन कुछ भी नहीं। चांद बदल रहा है, सूर्य बदल रहा है, संसार बदल रहा है, समुद्र की सीमाएं बदल रही हैं, नदियों की गति बदल रही है। ये सब समय के द्वारा हो रहा है। इसलिए हम कहते हैं कि जो परिवर्तित हो रहा है वह सत्य नहीं है और जो सत्य है वह परिवर्तित नहीं होता है। सत्य हमेशा अपरिवर्तनीय रहता है।
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि एक भगवान ही हैं जो अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। द्रौपदी को भगवान ने कभी नहीं छोड़ा। इसलिए इस संसार में सब झूठा है लेकिन लगता सच जैसा है। जैसे फिल्म दिखती तो सच जैसी है लेकिन सच होती नहीं है वैसे ही ये संसार सच जैसा दिखता है लेकिन सच होता नहीं है। केवल एक भगवान ही सच हैं और कुछ नहीं। झूठे संसार में रहते हुए नजरें सच्चे भगवान की तरफ रखो तो सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।
सुनिए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा….
इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: किन राशि वालों का कैसा बीतेगा दिन?
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 4 June 2025 at 21:49 IST