How Can I Get Korean Lips Naturally: डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान कोरियन लिप केयर रूटीन
How Can I Get Korean Lips Naturally: डार्क और काले लिप्स से छुटकारा पाना है, तो घर पर ही आसान कोरियन लिप केयर अपना सकते हैं। आइए बताते हैं इस समस्या से मिनटों में कैसे छुटकारा पा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How Can I Get Korean Lips Naturally: आज के समय में हर लड़की चाहती है कि उसके होंठ बिना किसी मेकअप के भी गुलाबी और सॉफ्ट नजर आएं। खासतौर पर कोरियन ब्यूटी ट्रेंड्स के बढ़ते प्रभाव के चलते नेचुरल पिंक लिप्स की डिमांड काफी बढ़ गई है। हालांकि बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स कई बार असरदार साबित नहीं होते। ऐसे में घरेलू नुस्खे एक बेहतर और सेफ ऑप्शन माना गया है। आइए आपको बताते हैं कि कोरियन ब्यूटी हैक को कैसे घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
रात में फॉलो करें लिप केयर रूटीन
अगर आप भी कोरियन स्टाइल पिंक लिप्स पाना चाहती हैं, तो रोज रात को सोने से पहले अपने होंठों को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें। इसके बाद एक बूंद घी या वैसलीन लेकर होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करने के बाद इसे रातभर के लिए छोड़ दें। यह नुस्खा होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और धीरे-धीरे उनका कालापन कम करने में मदद करता है।
नेचुरल ग्लो पाने के लिए करें स्क्रब
होंठों को एक्सफोलिएट करना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में हल्दी और नींबू का रस मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकती हैं। मिक्स किए गए इस पेस्ट को होंठों पर लगाकर कुछ मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से साफ कर लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करने से डेड स्किन हटती है और होंठों का रंग निखरता है।
घर पर बनाएं नेचुरल लिप टिंट
अगर आप बिना लिपस्टिक के भी गुलाबी होंठ चाहती हैं, तो घर पर ही नेचुरल लिप टिंट बना सकती हैं। इसके लिए चुकंदर का रस निकालकर उसमें नारियल तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंटकर क्रीम जैसा बना लें और एक डिब्बी में स्टोर करके फ्रिज में रख दें। रोजाना इसे इस्तेमाल करने से होंठों पर नेचुरल पिंक टोन नजर आने लगता है।