सुसाइड की कोशिश के बाद व्हीलचेयर पर प्रेमानंद महाराज के द्वार पहुंचे अनुराग डोभाल, क्या हुआ ऐसा कि फूट-फूट कर रोने लगे फैंस?

Anurag Dobhal Latest Video: अनुराग डोभाल के सुसाइड करने की कोशिश करने के बाद अब पापा बन गए हैं। यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडिय शेयर किया है, जिसमें वह प्रेमानंग महाराज के द्वार आशिर्वाद लेने पहुंचे हैं।

Follow : Google News Icon  
Anurag Dobhal Latest Video
Anurag Dobhal Latest Video | Image: instagram

Anurag Dobhal Latest Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं सुसाइड करने की कोशिश करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई है। वह बेड रेस्ट पर हैं और स्लोली रिकवरी कर रहे हैं। हाल ही में वह पापा भी बने हैं, जिसके बाद अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने पहुंचे थे। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रेमानंद महाराज से आशिर्वाद लेने पहुंचे हैं।

वीडियो में दिखा UK07 Rider का नया सहारा

अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में उन्हें किसका सहारा मिला। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जब सब कुछ खत्म लगता है, तब प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद आपको संभाल लेता है। वीडियो में वह महाराज से मिलते और आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

व्हीलचेयर और बैसाखियों के सहा से पहुंचे वृंदावन

वीडियो में अनुराग की हालत भी साफ दिख रही है। वह व्हीलचेयर पर बैठे नजर आते हैं। इसके बाद वह बैसाखियों के सहारे से चलकर वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं। इस वीडियो में वह काफी परेशान लग रहे हैं और वह महाराज से आशिर्वीद लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके हौसले की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।

पिता बनने की खुशी भी साथ

इन सबके बीच अनुराग की जिंदगी में एक खुशखबरी भी आई है। हाल ही में वह पिता बने हैं और उनकी पत्नी रितिका ने एक बेटे को जन्म दिया है। अनुराग ने अपने बच्चे को लेकर भावुक बयान भी दिया था कि उनका दूसरा जन्म अब अपने बेटे के लिए है।

Advertisement

विवादों के बाद बढ़ी मुश्किलें

कुछ समय पहले अनुराग ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह इलाज के बाद धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'नोचें बाल, फाड़े कपड़े, चलाए लात- घूसे...'सरेआम युवक के साथ पार की हदें

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड