अपडेटेड 10 April 2025 at 14:59 IST

Eyelashes: लम्बी आईलैशेज पाने की है चाहत? तो ट्राई करें ये टिप्स, घनी हो जाएंगी पलकें

Thick Eyelashes: अगर आप अपनी हल्की आईलैशेज से परेशान हैं तो आपको इन टिप्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Eyebrows and Eyelashes
लम्बी आईलैशेज के लिए टिप्स | Image: Meta AI

Tips for Thick Eyelashes: हैवी, घनी आईलैशेज (Eyelashes)भला किसे नहीं चाहिए। आईलैशेज आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। जिन महिलाओं की आईलैशेज हल्की होती है वह मस्कारा की मदद से उन्हें हैवी लुक देने की कोशिश करती हैं। हालांकि यह एक टेम्परेरी उपाय है।

वहीं, अगर महिलाएं मस्कारा के जरिए आईलैशेज को लम्बा करने के बजाय घर पर ही कुछ नेचुरल टिप्स का इस्तेमाल करेंगी तो उनकी पलकें नेचुरली लम्बी और घनी हो जाएंगी। जो दिखने में बेहद आकर्षक भी लगेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं आईलैशेज लम्बी और घनी करने वाले इन टिप्स के बारे में।

लम्बी आईलैशेज के लिए टिप्स (Home Remedies For Thick Eyelashes)

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल बालों के रोम को पोषण देता है और पलकों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। सोने से पहले साफ ब्रश का उपयोग करके इसे पलकों पर अप्लाई करें।

Advertisement

एलोवेरा जेल

एलोवेरा विटामिन से भरपूर होता है और यह पलकों के लिए काफी अच्छा होता है। इसे आप रातभर पलकों पर लगाकर सो सकते हैं। इससे ग्रोथ बढ़ेगी।

Advertisement

पलकों को करें ब्रश

पलकों को रोजाना ब्रश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इसकी ग्रोथ बरकरार रहती है। इसलिए पलकों को रोजाना एक बार ब्रश जरूर करें।

आई मेकअप करें रिमूव

अगर आप आई मेकअप करते हैं तो आपको इसे मेकअप रिमूवर की मदद से अच्छी तरह से रिमूव कर लेना चाहिए। इससे पलकें घनी बनी रहेंगी।

पलकों की मसाज

हल्की मालिश पलकों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। जिससे बालों को ग्रोथ होने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना पलकों की मसाज जरूर करें।

डाइट

पलकों की ग्रोथ के लिए आपको अपनी डाइट में बायोटिन, विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप अंडे, मेवे, पालक और मछली का सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी का इस्तेमाल करें

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पलकों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इसलिए आप ग्रीन टी के ठंडे पैक को अपनी पलकों पर कुछ देर के लिए लगाकर रख सकते हैं।

न करें लैश कर्लर का इस्तेमाल

लैश कर्लर के अधिक इस्तेमाल से पलकें टूट सकती हैं। इसलिए इसका कम से कम इस्तेमाल करें।

वॉटरप्रूफ मस्कारा

आईलैशेज से वॉटरप्रूफ मस्कारा हटाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। वरना पलकें डैमेज हो सकती हैं।

धैर्य रखें

प्राकृतिक तरीकों से पलकों को घना करने के में समय लगता है इसलिए किसी बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें और धैर्य बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: Health Care: गर्मियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बिगड़ जाएगी सेहत!

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 14:59 IST