अपडेटेड 13 December 2025 at 10:15 IST

Jaggery Side Effects: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए गुड़? कहीं फायदे की जगह नुकसान ना हो जाए, जानें सेवन करने का सही तरीका

Side effects of jaggery: गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जानें किन स्थितियों में गुड़ नुकसान पहुंचा सकता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

jaggery-side-effects-who-should-avoid-gur-and-correct-way-to-consume-in-hindi gud khane ke nuksan aur fayde
गुड़ खाने के फायदे और नुकसान | Image: Freepik

Gud Khane Ke Fayde Aur Nuksan: गुड़ को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आयरन से भरपूर होता है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए गुड़ खाना सही नहीं होता है। 

कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है यह जानना कि किन लोगों को गुड़ नहीं खाना चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है।

किन लोगों को गुड़ खाने से बचना चाहिए?

Uploaded image
  • डायबिटीज के मरीज

गुड़ भले ही नेचुरल हो, लेकिन इसमें भी शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह गुड़ न खाएं।

  • एलर्जी या सेंसिटिव पेट वाले लोग

जिन लोगों को मीठी चीजों से एलर्जी या पेट जल्दी खराब होता है, उन्हें गुड़ खाने में सावधानी बरतनी चाहिए।

Advertisement
  • वजन बढ़ने की समस्या वाले लोग

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो गुड़ का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसमें कैलोरी अधिक होती है और ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ सकता है।

Uploaded image
  • पेट से जुड़ी समस्या वाले लोग

कुछ लोगों को गुड़ खाने से गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, खासकर अगर गुड़ भोजन के तुरंत बाद खाया जाए।

Advertisement

गुड़ खाने के फायदे क्या है?

  • खून की कमी दूर करने में मददगार होता है।
  • इम्युनिटी मजबूत करता है। 
  • शरीर को डिटॉक्स करता है।
  • सर्दियों में ठंड से बचाव करता है।
Uploaded image

गुड़ खाने का सही तरीका क्या है?

  • सीमित मात्रा में खाएं। रोजाना 10-20 ग्राम गुड़ काफी होता है और इतना ही सेवन करना उचित भी होता है। 
  • भोजन के बाद नहीं, बल्कि भोजन से पहले या अलग समय पर खाएं। 
  • चने, मूंगफली या तिल के साथ गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। 
  • सर्दियों में दूध के साथ या हल्की चाय के बाद गुड़ खाना अच्छा माना जाता है। 
  • डायबिटीज या किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इन बातों का रखें खास ख्याल 

Uploaded image
  • बहुत ज्यादा गुड़ खाने से दांतों में कैविटी हो सकती है। 
  • बच्चों को भी सीमित मात्रा में ही गुड़ दें। 
  • बाजार से शुद्ध और केमिकल-फ्री गुड़ ही खरीदें।

गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। गलत तरीके या ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए अपनी सेहत को ध्यान में रखकर सही मात्रा और सही तरीके से गुड़ का सेवन करें।

यह जरूर पढ़ें: Soaked Date Milk: खजूर वाला दूध है सेहत का खजाना, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद और सेवन करने का तरीका
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 10:15 IST