अपडेटेड 12 December 2025 at 15:01 IST

Soaked Date Milk: खजूर वाला दूध है सेहत का खजाना, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद और सेवन करने का तरीका

Soaked Date Milk Benefits: भीगे हुए खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह खासतौर पर कमजोरी, थकान, एनीमिया और हड्डियों की समस्याओं में राहत देता है। जानें इसके सेवन का सही तरीका और फायदे।

soaked-date-milk-health-benefits-know-how-to-consume-khajoor wale doodh peene ke fayde
खजूर वाले दूध को पीने के फायदे | Image: Freepik

Khajoor Wale Doodh Peene Ke Fayde In Hindi: सर्दियों में शरीर को गर्माहट और एनर्जी देने के लिए खजूर एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। वहीं जब खजूर को रातभर भिगोकर दूध के साथ पिया जाए, तो इसका फायदा और भी बढ़ जाता है। भीगे खजूर का दूध शरीर को पोषण, ताकत और कई तरह की हेल्थ बेनिफिट्स देता है। इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, कैल्शियम और प्राकृतिक मिठास इसे एक हेल्दी ड्रिंक बना देती है। तो चलिए जानते हैं कि भीगे खजूर का दूध किन लोगों को फायदा पहुंचाता है और इसे सही तरीके से कैसे पीना चाहिए?

भीगे खजूर का दूध क्यों है खास?

Uploaded image
  • यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। 
  • पाचन में सुधार करता है। 
  • खून की कमी दूर करने में मददगार होता है।
  • सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है।
  • हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है। 
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायता करता है।

भीगे खजूर और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए दोनों के मिलकर सेवन से डबल फायदा मिलता है।

किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

  • खून की कमी यानी एनीमिया वाले लोग

खजूर आयरन का अच्छा स्रोत है। दूध के साथ सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है।

  • कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह एक प्राकृतिक और पौष्टिक ड्रिंक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं।\

Advertisement
Uploaded image
  • बच्चे और स्टूडेंट्स

यह दिमाग को ऊर्जा देता है और पढ़ाई के दौरान थकान कम करता है। बच्चे भी इसे आसानी से पी लेते हैं।

  • वजन बढ़ाने की कोशिश करने वाले लोग

खजूर में प्राकृतिक शुगर और कैलोरी अच्छी मात्रा में होती है। नियमित सेवन वजन बढ़ाने में मदद करता है।

Advertisement
  • जोड़ों और हड्डियों में दर्द वाले लोग

दूध में कैल्शियम और खजूर में मैग्नीशियम मिलकर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Uploaded image
  • सर्दियों में जल्दी बीमार पड़ने वाले लोग

यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है।

भीगे खजूर वाला दूध पीने का सही तरीका क्या है?

क्या करें?

  • 3-4 खजूर रातभर पानी या दूध में भिगो दें।
  • सुबह दूध को हल्का गर्म करके उसमें खजूर मिलाकर पी लें।
  • चाहें तो खजूर को मिक्सी में पीसकर दूध में मिलाएं।
  • स्वाद के लिए हल्का सा इलायची पाउडर डाल सकते हैं।
Uploaded image

कब पिएं?

खाली पेट सुबह या रात को सोने से 1 घंटे पहले इसका सेवन करना सही रहता है। दोनों समय इसका असर बेहतर होता है।

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

  • डायबिटीज वाले लोग इसे डॉक्टर की सलाह से ही पिएं। 
  • बहुत ज्यादा पीने से वजन तेजी से बढ़ सकता है।

भीगे खजूर का दूध एक प्राकृतिक, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक है, जो हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। अगर आप एनर्जी, इम्यूनिटी और पाचन बेहतर करना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में भीगे खजूर का दूध जरूर शामिल करें।

यह जरूर पढ़ें: High Cholesterol Symptoms: आंखों में दिखते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के संकेत, नहीं करें इग्नोर वरना बढ़ेगा हार्ट अटैक का खतरा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 December 2025 at 15:01 IST