अपडेटेड 7 July 2025 at 22:42 IST

क्या हर रोज बालों को धोना चाहिए? जानें हेयर वॉश करने का सही तरीका

बालों की देखभाल करने के लिए आपको हेयर टाइप के अनुसार रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आपको एक्सपर्ट की सलाह लेना चाहिए।

is washing your hair daily is good or bad know correct way to wash
is washing your hair daily is good or bad | Image: Freepik

Hair Care Tips: खूबसूरत और घने बालों के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए आए दिन नए से नए हेयर केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। वहीं आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण बाल बहुत अधिक डैमेज हो जाते हैं। ऐसे में हम अक्सर रोजाना बालों को धोना शुरू कर देते हैं, लेकिन बालों को रोजाना धोना कितना सही है और कितना गलत है यह जानना बेहद जरूरी होता है। 
वैसे तो साफ-सफाई के लिए बालों को धोना अच्छी बात है लेकिन बालों की हेल्थ के लिए रोजाना इन्हें धोना सही है या नहीं? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आज हम आपको देने वाले हैं। साथ ही, बताएंगे कैसे रखें बालों का ख्याल ताकि आपकी खूबसूरती में लग जाए चार चांद-

बालों को धोने का सही तरीका क्या है?

बालों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको सबसे पहले शैम्पू करना चाहिए और इसके बाद आपको बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं शैम्पू से लगभग 2 से 4 घंटे पहले आपको बालों में हेयर ऑइल का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से बालों को सही पोषण मिलने में मदद होगी और बाल ड्राई नहीं होंगे।

कैसे रखें बालों का ख्याल?

Uploaded image

बालों का ख्याल रखने के लिए कम से कम हर 6 महीने में 1 बार तक हेयर कट करवाना चाहिए। इसके अलावा बालों को पोषण देने के लिए और मजबूती बनाए रखने के लिए आपको हफ्ते में कम से कम 2 बार तक हेयर ऑइल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके अलावा सल्फ़ेट फ्री शैम्पू को चुनना चाहिए ताकि बाल केमिकल के कारण खराब ना होने पाए। वहीं बालों को धोने के बाद आपको हेयर सीरम का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।

क्या रोज बालों को धोना चाहिए?

हम सभी के बाल एक समान नहीं होते हैं। इसलिए इनकी देखभाल भी अलग-अलग तरह से की जाती है। वहीं खूबसूरत बालों के लिए रोजाना इन्हें धोना बिल्कुल भी सही नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रोजाना बालों को धोने से हेयर पतले हो जाते हैं और कमजोर होकर टूट जाते हैं। अगर आपके बाल ऑइली हैं तो आप इसे हर दूसरे दिन धो सकते हैं। वहीं अगर आपके बाल ड्राई या नॉर्मल है तो हफ्ते में 2 ही बार बालों को धोए।

Advertisement

इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।

यह भी पढ़ें: कटने-फटने लगी हैं एड़ियां? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, पैर हो जाएंगे सॉफ्ट
 

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 July 2025 at 22:42 IST