अपडेटेड 9 October 2024 at 14:12 IST
Instant Face Glow: डांडिया पार्टी में जाना है और चाहिए इंस्टेंट ग्लो? ये 3 टिप्स देंगे बेदाग निखार
Tips For Instant Face Glow: डांडिया पार्टी के लिए अगर आपको इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो आप यहां दिए गए टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Instant Face Glow Tips In Hindi: नवरात्रि (Navratri) उत्सव के दौरान कई जगहों पर डांडिया और गरबा नाइट पार्टी (Dandiya-Garba Party) का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी गरबा या डांडिया पार्टी में जाने का प्लान बना रही हैं तो आपको अपनी ड्रेस रेडी करने से पहले अपना फेस रेडी करना चाहिए।
जी हां, हर महिला डांडिया पार्टी की जान बनना चाहती थी। हालांकि अगर आपको आज शाम को ही पार्टी में जाना है तो आप इसके लिए दिन में ही इंस्टेंट फेस ग्लो (instant glow) पाने का तरीका अपना सकती हैं। आइए जानते हैं कि आप डांडिया पार्टी के लिए किस तरह से इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं।
इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स (tips for instant glowing face)
उबटन (ubatan)
डांडिया पार्टी में जाने से पहले आप अपने चेहरे पर होममेड उबटन बनाकर लगा सकती हैं।
Advertisement
इसके लिए आपको बेसन, चुटकीभर हल्दी और एक चम्मच कच्चा दूध बनाकर पेस्ट तैयार करना है।
फिर इसे चेहरे पर लगाकर सूखाने के बाद धो लेना है।
Advertisement
इससे आपके चेहरे पर फौरन निखार आ जाएगा और आप डांडिया पार्टी में किसी हिरोइन से कम नहीं लगेंगी।
शीट मास्क (Sheet Mask)
फेस को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए स्किन को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है।
इसके लिए आप पार्टी में जाने से कुछ देर पहले चेहरे पर शीट मास्क लगा सकते हैं।
ये आपकी स्किन को नरिश कर इंस्टेंट ग्लो देने का काम करेगा।
इसके लिए सबसे पहले आपको चेहरे को अच्छी तरह से धोना है, इसके बाद आप फेस पर टोनर अप्लाई करें, फिर 10 से 15 मिनट के लिए फेस पर शीट मास्क लगाकर छोड़ दें।
इसके बाद चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपके चेहरे में तुरंत चमक आ जाएगी।
प्राइमर (Face Primer)
इसके अलावा आप इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए चेहरे पर प्राइमर भी लगा सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने स्किन केयर रूटीन को हमेशा की तरह फॉलो करना है।
फिर मेकअप प्राइमर की लाइट लेयर स्किन पर अप्लाई करनी है, इससे आपका चेहरा काफी हद तक ग्लो करने लगेगा।
साथ ही चेहरे के अनचाहे दाग-धब्बे भी प्राइमर की सहायता से छिप जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 9 October 2024 at 13:24 IST