अपडेटेड 18 July 2025 at 22:44 IST
ग्लोइंग स्किन चाहिए? बर्फ के पानी से निखरेगा चेहरा, जानें सही तरीका और सावधानियां
बर्फ का पानी स्किन को निखारने में मदद करता है। जानिए इसके फायदे, उपयोग का तरीका और जरूरी सावधानियां।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

मॉनसूम में दौर में चेहरे पर ग्लो बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में एक सिंपल घरेलू उपाय है 'बर्फ के पानी' में मुंह डालने वाला। इससे त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। यह न सिर्फ चेहरा फ्रेश बनाता है, बल्कि स्किन टोन सुधारने और पिंपल्स जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद है। जाने इसके और भी फायदे जो आपको हैरान कर देंगे।
1. चेहरा बनाता है ग्लोइंग
नियमित रूप से बर्फ के पानी से चेहरा धोने पर त्वचा में नमी बनी रहती है। इससे स्किन ग्लो करने लगती है और चेहरे पर फ्रेशनेस बनी रहती है।
2. ऑइली स्किन के लिए वरदान
जिन लोगों की त्वचा ऑइली होती है, उनके लिए बर्फ का पानी एक नेचुरल टॉनिक है। यह एक्स्ट्रा ऑयल कम करता है और पोर्स को टाइट रखता है।
3. सनटैन और जलन से राहत
धूप से झुलसी या टैनिंग से प्रभावित त्वचा पर बर्फ का पानी लगाने से जलन कम होती है। यह स्किन टोन को बैलेंस करता है और कालापन भी घटाता है।
Advertisement
4. चेहरे की सूजन करता है कम
सुबह उठने पर चेहरे पर दिखने वाली सूजन को कुछ ही मिनटों में कम करने में बर्फ का पानी कारगर है। पार्टी या ऑफिस से पहले फ्रेश लुक पाने के लिए इसे आजमाया जा सकता है।
5. रोमछिद्रों को करता है टाइट
यह चेहरे के पोर्स को छोटा करता है जिससे पिंपल्स, झाइयां और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स में राहत मिलती है। इसके अलावा, यह स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है।
Advertisement
कैसे करें इस्तेमाल?
एक बर्तन में सादा पानी लें और उसमें 7-8 आइस क्यूब्स डालें। बर्फ पूरी तरह पिघलने दें और फिर इस पानी से चेहरा धोएं। चाहें तो नीम या पुदीने की पत्तियों को उबालकर आइस क्यूब्स में फ्रीज करें और उनसे स्किन पर रब करें। ध्यान रहें दिन में 1-2 बार इसका उपयोग करें। बहुत ज्यादा बार न करें ताकि स्किन ड्राय न हो जाए।
सावधानियां भी जरूरी
अगर इस पानी से सिरदर्द, चक्कर या त्वचा में असहजता महसूस हो, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद करें। बर्फ का पानी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए हार्ट या BP की समस्या वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही इसका उपयोग करें। इसे सीधे आंखों के आसपास न लगाएं, क्योंकि इससे संवेदनशील त्वचा पर असर पड़ सकता है।
बर्फ का पानी एक किफायती, असरदार और पूरी तरह प्राकृतिक उपाय है, जो चेहरे की सुंदरता को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। लेकिन जैसा कि हर घरेलू उपाय में होता है, इसे अपनाने से पहले थोड़ी सावधानी और सही जानकारी बेहद जरूरी है। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपकी स्किन के लिए किसी ब्यूटी टॉनिक से कम नहीं।
(बर्फ का पानी रक्त संचार को प्रभावित करता है, इसलिए अगर आपको हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो बेहतर यही है कि इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ये जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है, R भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 22:44 IST