अपडेटेड 16 September 2025 at 12:44 IST

Home Remedies For Burn Scars: शरीर पर जले के निशान से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Home Remedies For Burn Scars: अगर आपके शरीर पर जले हुए के निशान पड़ गए हैं, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिससे ये दाग कम हो सकते हैं।

Home Remedies For Burn Scars
Home Remedies For Burn Scars | Image: freepik

Home Remedies For Burn Scars: क्या आप भी कभी जल गए हैं? क्या आपके शरीर पर भी जले के निशान पड़ गए हैं? जले के निशान आपकी बॉडी पर लंबे समय तक रह सकते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इन्हें कम किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं इन तरीकों के बारे में…

जले निशानों पर घरेलू उपाय से राहत मिल सकती है

जले के निशान अक्सर त्वचा पर रह जाते हैं। ये निशान कभी-कभी लाल, गहरे या हल्के भूरे रंग के हो सकते हैं और त्वचा की बनावट को प्रभावित करते हैं। समय रहते इनका इलाज न करना निशान को स्थायी बना सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार हल्के जले के निशान को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं। ये उपाय आसानी से घर पर अपनाए जा सकते हैं और इनमें कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता।

एलोवेरा जेल का उपयोग

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सीधे निशान वाली जगह पर लगाने से स्किन रिकवर होती है। इसके साथ-साथ निशान भी फीके पड़ जाते हैं।

शहद और नारियल तेल का लेप

शहद और नारियल तेल का लेप स्किन की नमी को बढ़ा देता है। इससे जले के निशान हल्के होने में मदद मिलती है। डेली इसे जले वाले हिस्से में लगाने से जल्दी असर दिखने लगता है।

Advertisement

दही और हल्दी का पेस्ट

दही और हल्दी मिलाकर बनाया गया पेस्ट भी जले के निशानों को कम करने में कारगर है। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

नींबू का रस और शुगर स्क्रब

नींबू का रस त्वचा को हल्का करने में मदद करता है, जबकि शुगर स्क्रब डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। इसके फायदे आपको देखने को मिलेंगे।

Advertisement

सतत देखभाल जरूरी

घरेलू उपायों के अलावा रोजाना मॉइस्चराइजिंग और धूप से बचाव भी जले के निशानों को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यदि निशान गहरे या पुरानी उम्र के हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: शादी के 6 साल बाद रोहित-शीना बने पैरेंट्स, फैंस ने दी ढेरों बधाइयां
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 September 2025 at 12:44 IST