अपडेटेड 16 September 2025 at 11:55 IST

Rohit Purohit-Sheena Bajaj Welcome Baby Boy: शादी के 6 साल बाद रोहित-शीना बने पैरेंट्स, फैंस ने दी ढेरों बधाइयां

Rohit Purohit-Sheena Bajaj Welcome Baby Boy: शादी के 6 साल बाद टीवी के फेमस कपल रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने बेटे का स्वागत किया है। दोनों ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
Rohit Purohit-Sheena Bajaj Welcome Baby Boy
Rohit Purohit-Sheena Bajaj Welcome Baby Boy | Image: Instagram

Rohit Purohit-Sheena Bajaj Welcome Baby Boy: टीवी इंडस्ट्री फेमस कपल रोहित पुरोहित और शीना बजाज पैरेंट्स बन गए हैं। शादी के 6 साल बाद कपल ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। इस गुड न्यूज पर फैन्स और टीवी सेलेब्स कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की न्यूज

रोहित और शीना ने अपनी खुशियों को फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है। कपल ने अपने पोस्ट में कैप्शन लिखा, 'It’s a boy…आप सभी के प्यार, सपोर्ट और आशीर्वाद के लिए बहुत सारा शुक्रिया।' इसके साथ में उन्होंने अपनी नन्ही सी जान की फोटो में एक झलक भी दिखाई। अब कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है।

टीवी सेलेब्स ने दी बधाइयां

कपल की इस गुड न्यूज पर फैंस के साथ-साथ टीवी सेलेब्स भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम रोहित ने कमेंट करके लिखा, 'दिल से बधाई शीना और रोहित, भगवान बच्चे को प्यार और आशीर्वाद दे।' वहीं ऑनस्क्रीन बेटी उर्वा रुमानी और एक्टर हितेश भारद्वाज ने भी उन्हें प्यार और शुभकामनाएं दीं।

लव स्टोरी से पैरेंटहुड तक का सफर

रोहित और शीना की मुलाकात साल 2012 में टीवी शो अर्जुन के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुई उनकी बॉन्डिंग धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 22 जनवरी 2019 को राजस्थान में शादी की। अब 2025 में शादी के छह साल बाद दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तेजा सज्जा की ‘मिराई’ ने मचाया धमाल, ‘बागी 4’ को दी कड़ी टक्कर
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 16 September 2025 at 11:55 IST