अपडेटेड 19 February 2025 at 20:35 IST

होंठों को गुलाबी बनाने में 2 लिप पैक्स आएंगे काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल

How can I make my lips permanently pink? क्या काले होंठ फिर से गुलाबी हो सकते हैं? होंठ काले पड़ जाए तो क्या लगाना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...

Dark Lips
कालो होंठों को रातों-रात गुलाबी कैसे करें? | Image: Freepik

How can I make my lips permanently pink? बता दें कि अक्सर लोग काले होठों के कारण शर्मिंदगी का सामना उठाते हैं। काले होठों के कारण उनके चेहरे का लुक भी खराब हो जाता है। ऐसे में यदि आप भी काले होंठों की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि काले होंठों की समस्या (Pink Lips Tips in Hindi) को दूर करने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

होंठ काले पड़ जाए तो क्या लगाना चाहिए? 

  • पहला तरीका - बता दें कि होंठों के कालेपन को दूर करने में शहद और विटामिन ए दोनों ही आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले आप एक चम्मच शहद में दो कैप्सूल विटामिन ई के डालें। अब अच्छे से मिक्स करें। अब रात को सोने से पहले दोनों चीजों को अपने होठों पर लगाएं। उसके बाद अगले दिन सुबह उठकर अपने होठों को साफ कर लें। आप देखेंगे कि इस लेप से न केवल आपके होंठ न केवल मुलायम बनेंगे बल्कि आपके होंठ भी गुलाबी नजर आएंगे। 
  • दूसरा तरीका - गुलाब की पंखुड़ियां और दूध दोनों ही होंठों के कालेपन को दूर करने में उपयोगी हैं। ऐसे में सबसे पहले आप 8 से 10 गुलाब की पत्तियां लें। अब एक कटोरी में डालें। उसके बाद बने मिश्रण में एलोवेरा जेल को मिलाएं और अपने होठों पर लगाएं।  आप चाहें तो गुलाब की पंखुड़ियां और दूध से बने मिश्रण को डिब्बी में भरकर रख सकते हैं। बता दें कि यह मिश्रण न केवल आपके होंठों को मुलायम बना सकता है बल्कि होंठों के कालेपन से राहत दिला सकता है। 

ये भी पढ़ें - कौन-सी गलतियां बालों को कर सकती हैं खराब? हो जाएं सतर्क 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 February 2025 at 20:35 IST