अपडेटेड 13 December 2025 at 22:50 IST

Homemade Lipbalm: घर में खुद से बनाएं लिप बाम, फटे होठ हो जाएंगे गुलाबी और सॉफ्ट

Homemade Lipbalm: क्या आपके भी होठ सफेद और रुखे-सुखे से हो गए हैं तो आप खुद से ही घर पर लिपबाम बना सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Homemade Lipbalm
Homemade Lipbalm | Image: Freepik

Homemade Lipbalm: क्या आप रूखे और फटे होठों से परेशान हैं? बाजार के केमिकल युक्त लिप बाम आपकी समस्या का हल नहीं दे पाते? तो क्यों न इस बार अपनी रसोई के कुछ साधारण सामानों से ही एक ऐसा जादुई लिप बाम बनाया जाए जो न सिर्फ आपके होठों को गहरा पोषण दे, बल्कि उन्हें प्राकृतिक रूप से गुलाबी और मखमली सॉफ्ट भी बनाए। आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से लिपबाम घर में बनाने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं।

लिपबाम बनाने के लिए क्या चाहिए? 

  • वैसलीन 
  • नारियल तेल 
  • शिया बटर 
  • एसेंशियल ऑयल 
  • थोड़ा सा चुकंदर का रस

लिपबाम किस तरह बनाएं? 

  • एक छोटे बर्तन में,  वैसलीन, नारियल तेल, और शिया बटर लें। इस बर्तन को गैस पर धीमी आंच पर रखें या डबल बॉयलर विधि का उपयोग करके इन सभी सामग्री को पूरी तरह से पिघला लें।
  • जब सभी चीजें पिघल जाएं, तो आंच बंद कर दें। मिश्रण को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें ताकि सब एकसार हो जाए।
  • यदि आप गुलाबी रंग चाहते हैं, तो मिश्रण में 2-3 बूंदें चुकंदर का रस मिला लें। इसके बाद एसेंशियल ऑयल की 4-5 बूंदें डालकर फिर से मिला लें।
  • इस मिश्रण को तुरंत ही छोटे, साफ लिप बाम कंटेनर या छोटी डिब्बी में सावधानी से भर दें।
  • कंटेनरों को कमरे के तापमान पर या जल्दी सेट करने के लिए फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें। जब यह जम जाए और ठोस हो जाए, तो आपका होममेड लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें - Kharmas 2025: खरमास में जरूर करें इन 5 मंत्रों का जाप, मिलेंगे शुभ परिणाम;  जीवन में कभी नहीं आएगी नकारात्मकता 

लिपबाम लगाने के फायदे क्या हैं? 

नारियल तेल और बटर होंठों के फटने को तुरंत ठीक करते हैं। चुकंदर का रस होंठों को केमिकल-फ्री गुलाबी रंग देता है। इस लिपबाम में कोई भी कैमिकल वाली चीज नहीं है तो आपका इस्तेमाल करें और इससे आपके होठ रिपेयर हो जाएंगे। वहीं आपके होठ सर्दियों में इतने अधिक फट जाते हैं, जिससे होठों से खून भी निकलने लग जाता है तो आपको यह लिपबाम लगाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 22:45 IST