अपडेटेड 23 April 2025 at 13:53 IST
Hair Oil: घर में बनाने जा रहे हैं हेयर ऑयल? जरूर मिलाएं ये चीजें, बाल करेंगे शाइन
Oil For Hair: अगर आप हेयरफॉल, हेयर ब्रेकेज आदि जैसी समस्या से परेशान हैं तो आपको बालों में लगाने के लिए घर में तेल बनाते समय इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Homemade Oil For Hair: बदलते मौसम, खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण लोगों को कई तरह की हेयर प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। हेयर प्रॉब्लम का कारण गलत लाइफस्टाइल, खराब डाइट, ज्यादा स्ट्रेस, प्रेग्नेंसी और कोई बीमारी भी हो सकती हैं। जिसके कारण बाल जड़ों से कमजोर होने की वजह से धीरे-धीरे टूटकर गिरने लगते हैं।
ऐसे में आपको अपने बालों की एक्स्ट्रा देखभाल करनी शुरू कर देनी चाहिए। आप बालों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए घर पर ही हेयर ऑयल (Hair Oil) बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों को तेल में शामिल कर लेना चाहिए। जिससे आपके बालों को अंदर से पोषण मिलेगा और वह बाहर से मजबूत और शाइनी हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इन इंग्रेडिएंट के बारे में।
बालों के लिए घर पर तेल कैसे बनाएं? (How to make hair oil at home in Hindi)
बेस ऑयल चुनें
सबसे पहले अपने बालों के प्रकार के आधार पर नारियल, अरंडी या जैतून का तेल जैसे बेस ऑयल चुनें।
Advertisement
करी पत्ता
समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए हेयर ऑयल में करी पत्ते को शामिल करें।
Advertisement
मेथी के बीज
रूसी से लड़ने और बालों की जड़ों को मज़बूत करने के लिए मेथी के बीज मिलाएं।
आंवला
बालों की हेल्थ और चमक को को बरकरार रखने के लिए तेल में आंवला जरूर मिलाएं।
गुड़हल के फूल
बालों का झड़ना कम करने और चमक लाने के लिए गुड़हल के फूल या पत्तियों का उपयोग करें।
नीम के पत्ते
स्कैल्प के संक्रमण और रूसी का प्राकृतिक रूप से इलाज करने के लिए नीम के पत्तों को तेल में शामिल करें।
प्याज या लहसुन
बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए थोड़ी मात्रा में प्याज या लहसुन मिलाएं।
एलोवेरा जेल
ड्राई या खुजली वाले स्कैल्प को आराम देने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग करें।
रोज़मेरी या टी ट्री ऑयल
बालों को मजबूत और हेल्दी बनाए रखने के लिए इस तेल में रोज़मेरी या टी ट्री ऑयल जैसे एसेंशियल तेल मिलाएं।
धीमी आंच पर पकाएं
इन सभी चीजों को एक कढ़ाई में डालकर तेल को धीमी आंच पर पकाएं और फिर ठंडा होने के बाद छानकर एक बोतल में स्टोर कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 April 2025 at 13:53 IST