अपडेटेड 27 December 2024 at 18:33 IST

Beauty Secret: 55 की उम्र में 30 की कैसे दिखती हैं भाग्यश्री? सर्दियों के इस फल को बताया बुढ़ापे का दुश्मन

Actress Bhagyashree अक्सर ही अपनी फिटनेस और 55 की उम्र में 30 वाली खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपना ब्यूटी सेक्रेट बताया है।

Bhagyashree Beauty Secret
क्या है भाग्यश्री की खूबसूरती का राज? | Image: instagram

Bhagyashree Beauty Secret: 'मैंने प्यार किया' फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) आज भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर ही अपनी फिटनेस और खूबसूरती (Beauty) को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि एक्ट्रेस 55 की उम्र में भी 30 की लगती हैं। ऐसे में हर कोई उनके ब्यूटी सीक्रेट (Bhagyashree Beauty Secret) के बारे में जानना चाहते हैं। अगर आप भी भाग्यश्री की तरह बढ़ती उम्र में जवान दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस के इस राज के बारे में...

एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया ( Social Media ) अकाउंट पर तरह-तरह के फिटनेस और हेल्दी बॉडी के लिए वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में भाग्यश्री (Bhagyashree) ने सर्दियों (Winter) में मिलने वाले एक ऐसे फल के बारे में भी बताया है, जो स्किन (Skin) के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। या यूं कहें कि ये बुढ़ापे का दुश्मन होता है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

बुढ़ापे का दुश्मन है ये फल, उम्र की रफ्तार को करता है धीमा!

दरअसल, फिटनेस आइकन भाग्यश्री ने जिस फल के बारे में बताया वो कोई और नहीं बल्कि सर्दियों में खूब मिलने और खाने वाला सिंघाड़ा है। एक्ट्रेस ने इसके गुणों पर रोशनी डालते हुए बताया कि पानीफल में कार्ब्स के साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर, पोटैशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत बढ़ती उम्र को रोकने के साथ सेहत को कई फायदे पहुंचाता है।

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है सिंघाड़ा? (How is water chestnut beneficial for the skin?)

सिंघाड़ें में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, मैंगनीज, कॉपर और ढेर सारा पानी पाया जाता है, जो सेहत को दुरुस्त और त्वचा को हेल्दी रखने और बुढ़ापे तक जवां स्किन बनाएं रखने में मदद करता है।  तो चलिए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

Advertisement

बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करने के लिए कैसे करें सिंघाड़े का सेवन? (How to consume water chestnut?)

कच्चा या उबालकर (Raw or Boiled)
सर्दियों में मिलने वाला ये जादुई फल कच्चा और उबालकर खाया जा सकता है। इसके लिए इसे अच्छे से धोकर फिर इसे उबाल लें या फिर कच्चा ही खा सकते हैं।

सलाद में (Salad)
सिंघाड़े को सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। इसके लिए कच्चा सिंघाड़ा लें और फिर इसे काट लें। अब इस कटे हुए सिंघाड़े को, गाजर और खीरे जैसे सलाद के साथ मिलाएं और खा लें।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Turmeric Benefits: सर्दियों में 5 तरीकों से करें हल्दी का सेवन, कब्ज से ग्लोइंग स्किन तक, होंगे कई चौंकाने वाले फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 18:32 IST