अपडेटेड 6 December 2025 at 14:54 IST
Face Cream For Dry Skin: बाजार से नहीं अब घर में बनाएं फूलों से बनी फेस क्रीम, सर्दी में नहीं रहेगी त्वचा ड्राई
DIY Face Cream For Dry Skin: सर्दियों में रूखी त्वचा से हैं परेशान? अब बाजार से नहीं, घर पर बनाएं फूलों से बनी फेस क्रीम जो त्वचा को दे गहराई से नमी और चमक। जानें आसान घरेलू तरीका और जरूरी सामग्री।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

How To Make Face Cream For Dry Skin In Winter: सर्दियों में ड्राई स्किन सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। चेहरे पर खिंचाव, पपड़ी, रुखापन और ग्लो का कम होना। ये सब ठंड के मौसम में आम बात है। ऐसे में लोग बाजार की महंगी क्रीम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स कई बार स्किन को सूट नहीं करते हैं।
अगर आप चाहें तो घर पर ही गुलाब से बनी नेचुरल फेस क्रीम तैयार कर सकती हैं। यह पूरी तरह से नेचुरल होती है, स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका-
गुलाब से बनी फेस क्रीम को चेहरे पर लगाने के फायदे
- स्किन में नेचुरल नमी बनाए रखती है।
- सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस को तुरंत कम करती है।
- स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और ग्लोइंग बनाती है।
- गुलाब की खुशबू स्किन को रिफ्रेश और शांत रखती है।
फेस क्रीम बनाने की सामग्री
- 1 कप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां
- 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- 2 बड़े चम्मच बादाम तेल
- 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
फेस क्रीम बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर साफ करें। उन्हें गुलाब जल मिलाकर अच्छे से पीसकर एक मुलायम पेस्ट बना लें।
- इसके बाद बादाम तेल को एक पैन में हल्का गुनगुना करें। ध्यान रखें, तेल बहुत गरम नहीं होना चाहिए।
- अब गुलाब का पेस्ट इस तेल में डालें। धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं।
- जब पंखुड़ियों का रंग हल्का बदल जाए, गैस बंद कर दें।
- इस मिश्रण को छानकर गुलाब-इंफ्यूज्ड ऑयल निकाल लें।
- एक बाउल में एलोवेरा जेल लें। इसमें गुलाब से बना तेल मिलाएं।
- अब विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर उसका तेल इसमें डाल दें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद क्रीम तैयार कर लें।
- आपकी गुलाब की खुशबू वाली होममेड फेस क्रीम तैयार है।
कब और कैसे लगानई चाहिए फेस क्रीम?
- रात में सोने से पहले चेहरे को साफ कर क्रीम लगाएं।
- सुबह चेहरा ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग लगेगा।
- दिन में भी एक बार क्रीम लगा सकती हैं।
- इस क्रीम को 10-12 दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।
गुलाब क्रीम क्यों है सर्दियों में बेस्ट?
- गुलाब में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं।
- एलोवेरा जेल स्किन को शांत और ठंडा रखता है।
- बादाम तेल स्किन की गहराई में जाकर मॉइस्चर देता है।
- विटामिन-ई ड्राईनेस हटाकर स्किन को जवान दिखाता है।
अगर आप सर्दियों में ड्राई स्किन से परेशान हैं, तो गुलाब से बनी यह घर की क्रीम आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें नेचुरल मॉइस्चराइजर, विटामिन और फूलों का अर्क है जो स्किन को मुलायम, चमकदार और हाइड्रेटेड बनाता है।
यह जरूर पढ़ें: Face Serum For Dry Skin: सर्दी आते ही त्वचा हो गई है ड्राई? घर में बनाकर लगा लें ये फेस सीरम, दिखेंगी जवां
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 6 December 2025 at 14:54 IST