अपडेटेड 10 May 2025 at 11:47 IST
Hair Fall: तेजी से झड़ने लगे हैं बाल? इन विटामिन की कमी हो सकती है कारण
Cause of hair fall: अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं तो आपके शरीर में इन विटामिन की कमी हो सकती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cause of hair fall: अगर आपके बाल अचानक से काफी ज्यादा झड़ने लगे हैं, तो यह केवल मौसम या तनाव का असर नहीं हो सकता है, बल्कि इसके पीछे शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी एक बड़ा कारण हो सकती है। कुछ विटामिन न सिर्फ बालों को पोषण देते हैं, बल्कि यह स्कैल्प की त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखते हैं।
ऐसे में आपको समय रहते ये जान लेना चाहिए कि आपके शरीर में नीचे दिए गए विटामिन की कमी तो नहीं है। अगर ऐसा है तो आपको इसकी पूर्ति के लिए अपने खान पान में इन विटामिन से जुड़ी चीजें शामिल कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।
किन विटामिन की कमी से झड़ सकते हैं बाल? (Which vitamin deficiency can cause hair fall?)
विटामिन D
यह बालों के विकास के लिए आवश्यक है और इसकी कमी से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है।
Advertisement
विटामिन D की पूर्ति के लिए क्या करें?
धूप में समया बिताएं, अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड दूध और अनाज, फिश (सैल्मन, टूना) का सेवन करें।
Advertisement
विटामिन B12
यह रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और इसकी कमी से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है।
विटामिन B12 की पूर्ति के लिए क्या करें?
दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली, चिकन, रेड मीट आदि का सेवन करें।
विटामिन B7 (बायोटिन)
यह केराटिन के उत्पादन में मदद करता है, जो बालों की संरचना के लिए आवश्यक है। अगर शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तो इससे हेयर फॉल शुरू हो सकता है।
विटामिन B7 की पूर्ति के लिए क्या करें?
अंडे, नट्स (बादाम, अखरोट), साबुत अनाज, केला, शकरकंद, दही आदि को डाइट में शामिल करें।
विटामिन A
यह सेबम उत्पादन में मदद करता है, जो स्कैल्प को मॉइश्चराइज कर उसे हेल्दी बनाता है। इसकी कमी होने से भी हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है।
विटामिन A की पूर्ति के लिए क्या करें?
गाजर, पालक, शकरकंद, आम, दूध, अंडा, मछली का तेल आदि का सेवन करें।
विटामिन E
यह एंटीऑक्सिडेंट है जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है। इसकी कमी से बालों का झड़ना शुरू हो सकता है।
विटामिन E की पूर्ति के लिए क्या करें?
सूरजमुखी के बीज, बादाम, पालक, एवोकाडो, गेहूं के अंकुर आदि चीजों को डाइट में शामिल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 May 2025 at 11:47 IST